// प्रेस विज्ञप्ति //
थाना आजाद चोक क्षेत्रान्तर्गत मुकुट नगर स्थित एन्यू कन्स्ट्रक्शन प्रायवेट लिमिटेड कार्यालय में हुये चोरी का खुलासा, चालक ही निकला मुख्य आरोपी
थाना आजाद चोक क्षेत्रांतर्गत मुकुट नगर में स्थित है प्रार्थी का एन्यू कन्स्ट्रक्शन प्रायवेट लिमिटेड कार्यालय।
आरोपी प्रार्थी के बड़े भाई का है वाहन चालक।
आरोपी ने लाॅक डाउन का फायदा उठाकर मौका पाकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम।
बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से चोरी की घटना किया था कारित।
आरोपी पूर्व में भी चोरी एवं मारपीट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।
आरोपी ने चोरी के कुछ रूपयों से क्रय कर लिया था सामान, सामानों को भी किया गया जप्त।
आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी 3,89,500/- रूपये, 04 नग सोने का सिक्का, 10 नग चांदी का सिक्का तथा चोरी के रूपयों से खरीदी गई 01 नग निकोन कैमरा, 01 नग न्यू एक्टिवा वाहन, 01 नग एल.ई.डी. टी.व्ही., 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं 01 नग फ्रीज किया गया है बरामद।
जप्त मशरूका की कीमत है लगभग 7,39,500/- (सात लाख उन्तालीस हजार पांच सौ) रूपये।
आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 103/20 धारा 457, 380, भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण – प्रार्थी सोहन कुमार ताम्रकार ने थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कंकालीपारा रायपुर का निवासी है तथा उसका सिविल इंजीनियर का कारोबार है। प्रार्थी का आफिस मुकुटनगर में है तथा फर्म का नाम एन्यू कंस्ट्रकशन प्रायवेट लिमिटेड है। फर्म के डायरेक्टर प्रार्थी के बड़े भाई शिवनारायण ताम्रकार, मंझले भाई माखनलाल ताम्रकार तथा प्रार्थी स्वयं है। प्रार्थी का काम वर्तमान में पं0 रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में करीबन 04 करोड़ का मेन्टेनेंस कार्य नाली, गार्डन व वृक्षारोपण का प्रगति पर है। जिला गरियाबंद छूरा में आवासीय एकलव्य विद्यालय निर्माण कार्य तथा दुर्ग में 750 शीटर आडिटोरियम निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान समय में लाॅक डाउन के कारण कार्य शिथिल है। प्रार्थी मुकुट नगर आजाद चैक स्थित कार्यालय को लाॅक डाउन के समय दिनांक 23.03.2020 को आखिरी बार खोला था। फर्म का व्यवसायिक लेन-देन फर्म के स्टाफ एकाउंटेंट के माध्यम से होता है। इस कारण कार्यालय में लाखों में नगद राशि कंस्ट्रक्शन के काम व पेमेंट के लिए रखते हैं। लाॅक डाउन के कारण कार्यालय में दीवाल से लगाकर प्लाई एवं सनमाईका के बने कवर्ड के आखिरी छोर में दिवाल से फिक्स कर लगाये लाॅकर में कैश रहता है। दिवाली लक्ष्मीपूजा के समय खरीदा सोने का सिक्का 5 नग तथा चांदी सिक्का 02 नग भी लाॅकर में रखे थे। दिनांक 09.04.2020 को लाॅक डाउन के समय आखिरी बार कार्यालय दिन में खोला था। लंबे समय से लाॅक डाउन होने के कारण प्रार्थी आॅफिस नहीं आ रहा था। कुछ दिनों में काम की शुरूआत करना था इसलिए प्रार्थी अपने व्यवसायिक मित्र को आॅफिस में चर्चा के लिए बुलाया था कि प्रार्थी दिनांक 18.04.2020 को करीबन दोपहर करीबन 12ः00 बजे कार्यालय खोलने पहुंचा। बाउंड्रीवाल के गेट का ताला खोलकर भीतर प्रवेश किया तो मुख्य द्वार ग्राउंट फ्लोर में ताला लगा था बगल से कार्यालय के पूर्वी छोर सीढ़ी पर से प्रथम तल स्थित मुख्य कार्यालय जाने के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ नीचे फर्श पर पड़ा था। चोरी की आशंका से प्रार्थी उपर कार्यालय जाकर देखा तो उपर दरवाजे में लगा ताला भी टूटा था। दरवाजा खोलकर अंदर आफिस केबिन के किनारे दिवाल से सटे पश्चिमी छोर के कवर्ड को देखा तो ताला टूटा हुआ तथा पल्ला खुला था अंदर कैश रखने के लिए दीवाल में फिक्स तिजोरी (लाॅकर) नहीं था। कोई अज्ञात चोर दिनांक 09.04.2020 से दिनांक 18.04.2020 के मध्य रात्रि में प्रार्थी के कार्यालय का नीचे के गेट तथा प्रथम तल के गेट का ताला तोड़कर कार्यालय में प्रवेश कर कवर्ड में रखा नगदी रूपये जिसमें 2000 रूपये का करीबन 1,50,000 रूपये तथा 500 रूपये के तथा अन्य 200 एवं 100 रूपये के चिल्हर नोट तथा सोने के 05 सिक्के कीमती करीबन 1,00,000 रूपये तथा चांदी के दो बड़े सिक्के करीबन 20 हजार रूपये नहीं थे। रूपये के तादात के संबंध में आफिस के एकाउंटेंट तथा बैंक स्टेटमेंट देखकर सही जानकारी बता पाउंगा। लाॅक डाउन के कुछ दिन पहले ही प्रार्थी द्वारा किस्तों में करीबन 20,00,000 रूपये का ट्रांजेक्शन (बैंक से लेन-देन) हुआ था। कोई अज्ञात चोर विगत दस दिन से बंद पड़े प्रार्थी के कार्यालय का ताला तोड़कर आॅफिस में प्रवेश कर कैबिन में दीवाल से सटकर बने कवर्ड में रखा नगदी रूपये, सोने चांदी का सिक्का, अन्य कागजात एवं बैंक चेक को लाॅकर (तिजोरी) सहित चोरी कर ले गया। जिस पर थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 103/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लॉक डाउन के दौरान चोरी होने की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री आरिफ शेख द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक एवं थाना प्रभारी आजाद चोक को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक थाना एवं सायबर सेल की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रार्थी के उक्त फर्म में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पृथक – पृथक व बारिकी से पूछताछ किया गया। टीम द्वारा फर्म में पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर उनसे पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित कर उसकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे कि तकनीकी विश्लेषण के दौरान टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए एवं आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम द्वारा डी.डी. नगर स्थित इन्द्रप्रस्थ आर.डी.ए कालोनी निवासी रूपदास मानिकपुरी जो प्रार्थी के बड़े भाई का वाहन चालक है को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से घटना मंे अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर रूपदास मानिकपुरी ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः आरोपी रूपदास मानिकपुरी द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त फर्म के प्रार्थी के बड़े भाई का वाहन चालक है तथा उसे आॅफिस के लाॅकर (तिजोरी) में रखें नगदी रकम एवं सोने-चांदी के सिक्के की जानकारी थी, इसी दौरान वह लाॅक डाउन होने का फायदा उठाकर मौका पाकर प्रार्थी के फर्म के आॅफिस का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आॅफिस में रखें नगदी रकम, सोने-चांदी के सिक्के एवं अन्य कागजात से भरे लाॅकर (तिजोरी) को चोरी कर ले गया था। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की नगदी 3,89,500/- रूपये, 04 नग सोने का सिक्का, 10 नग चांदी का सिक्का तथा चोरी के रूपयों से खरीदी गई 01 नग निकोन कैमरा, 01 नग न्यू एक्टिवा वाहन, 01 नग एल.ई.डी. टी.व्ही., 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं 01 नग फ्रीज जुमला कीमती लगभग 7,39,500/- (सात लाख उन्तालीस हजार पांच सौ रूपये) जप्त किया गया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना डी.डी.नगर एवं मारपीट के प्रकरण में थाना पुरानी बस्ती से जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – रूपदास मानिकपुरी उर्फ रूद्रा उर्फ गोलू पिता माखन दास मानिकपुरी उम्र 22 साल निवासी भाठाबुरका जिला मुंगेली हाल पता – इन्द्रप्रस्थ आर.डी.ए. कालोनी डी.डी.नगर रायपुर।






