दुर्ग। विधानभा चुनाव का आगाज हो चुका है, नामांकन फार्म लेने और जमा करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका हैं। इसी कड़ी में आज दुर्ग कलेक्ट्रेड में 15 नामांकन फार्म जमा हुए वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छग (एनसीपी) दुर्ग शहर से अजय झग्गर साहू सहित 16 उम्मीदवारी ने नामांकन फॉर्म लिया।
एनसीपी उम्मीदवार अजय झग्गर साहू ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे दुर्ग शहर से उम्मीदवार बनाया है उसके लिए मैं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। पिछले कई सालो से दुर्ग शहर को जो खराब स्तिथि है, उससे जनता त्रस्त हो चुकी हैं। मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। हम शहर के विकास के लिए चुनावी मैदान में उतरे है और जनता के आशीर्वाद से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। जनता के बीच जायेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे और अपनी बातों को भी रखेंगे। दुर्ग शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करना हमारी प्राथमिकता रहेगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 28 अक्टूबर से करेगी अपना चुनावी शंखनाद: 28 अक्टूबर के दिन सुबह 10:00 बजे गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष झग्गर अजय साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी जिसमें दुर्ग जिले की सभी 6 सीटों पर एनसीपी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है।चुनावी आगाज 27 अक्टूबर को दुर्ग शहर विधानसभा से शुरु होगा जहां शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा पाठ करने के बाद सभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दुर्ग शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताने घर-घर जाकर एनसीपी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढिया झगगर अजय साहू को दुर्ग शहर का विधानसभा प्रत्याशी बनाया हैं, झग्गर अजय साहू राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी युवक कोंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी है। झग्गर अजय साहू ने कहा की शहर में 54 साल से एक ही परिवार वोरा परिवार का राज है, जिसके कारण आज दुर्ग शहर पिछड़ा हुआ है, विधायक अरुण और पिछले 10 साल से लगातार विधायक है लेकिन शहर की हालत बत से बततर है। शहर को गाँव बनाने वाले विधायक को इस बार जनता मुँह तोड़ जवाब देगी और छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया प्रत्याशी को जनता भारी मतों से जिताएगी।















