BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एडीएम पद्मिनी भोई ने गिरदावरी के कार्य का किया निरीक्षण, एक सप्ताह के भीतर गिरदावरी का काम पूरा करने के दिए निर्देश

 

दुर्ग। राजस्व विभाग द्वारा गिरदावरी के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। फील्ड में इसकी स्थिति की मानिटरिंग के लिए अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई भी पहुंची। उनके साथ संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा भी मौजूद रहे। अपर कलेक्टर ने नक्शा मिलान करते हुए खसरे में फसल की प्रविष्टि देखी और इसे पूरे तौर पर सही पाया। अधिकारी चिखली, करंजा भिलाई और जेवरा सिरसा पहुंचे।

तीनों गांवों में गिरदावरी का कार्य प्रगति पर था। इन सभी गांवों में सैंपल लेकर जांच की गई और कार्य सही पाया गया। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने एक सप्ताह के भीतर गिरदावरी का कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये हैं।

निर्देश के मुताबिक सभी जगहों में तेजी से प्रगति लाकर गिरदावरी का कार्य पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार स्टाफ मौके पर पहुंच कर एक-एक खसरा और एक-एक खेत का निरीक्षण करें ताकि यह कार्य पूरी तरह से शुद्धता से संपादित हो सके।

उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने खास तौर पर निर्देशित किया था कि गिरदावरी जैसे अहम कार्य को गंभीरतापूर्वक बिना किसी त्रुटि के करना है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस पर कार्य की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

Related Posts