एक एटीएम से 18,48,100 /- एवं दूसरे एटीएम से रू. 36,86,200 /- कुल रू. 55,34,300 /- (पछपन लाख चौतीस हजार तीन सौ) रू. आरोपियों ने किया थे गबन…
जशपुर। आरोपी देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीएम ऑपरेटर का कार्य करते हैं तथा जशपुर स्थित आईडीएफसी बैंक, पत्थलगांव एक्सिस बैंक तथा डाकघर जशपुर के एटीएम में रूपये लोड करने का कार्य करते थे। दोनों आरोपीगण बैंक से रूपये प्राप्त कर उसे एटीएम में लोड करने का कार्य करते थे। उक्त आरोपीगण द्वारा दिनांक 03.08.2022 से कई बार में जशपुर स्थित बैंक से रू. 18,48,100 /- को बैंक से प्राप्त कर उसे एटीएम में लोड न कर आपस में बांटकर गबन कर लिये। इसी प्रकार पत्थलगांव स्थित एक्सिस बैंक से कई बार में रू. 36,86,200 /- को प्राप्त कर उसे एटीएम में लोड नहीं कर कुल रू. 55,34,300 /- (पछपन लाख चैंतीस हजार तीन सौ) का गबन किया गया है।
उक्त दोनों आरोपियों को बैंक से विभिन्न एटीएम में लोड करने के लिये रकम दिया जाता था जिसे इनके द्वारा एटीएम में लोड न कर कभी 01 लाख, 02 लाख, 03 लाख रूपये को एटीएम में कम लोड करते थे एवं बचत रकम को गबन कर आपस में बांट लेते थे। दोनों आरोपियों ने प्राप्त रकम को खर्च कर दिए है। उक्त दोनों आरोपियों के पास जब रकम कम हो जाता था और कैश को बैंक में दिखाना होता था तो उनका एक साथी जो एटीएम मशीन में रकम डालने का कार्य करता है।
उससे कभी 05 लाख, 10 लाख, 20 लाख रू. बैंक में ले जाकर कैशीयर को दिखा देते थे एवं दिखाये गये रकम को पुनः अपने दोस्त को वापस कर देते थे, इसके एवज में उनका दोस्त उनसे 10-15 हजार रू. चार्ज लेता था। दोनों आरोपियों से नगदी रकम जप्त किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 30.07.2023 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उ.नि. सकलू राम भगत, आर.350 हेमंत कुजूर, आर. 378 विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ एवं अन्य स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- (1) देवनारायण यादव उम्र 27 साल निवासी श्रीटोली थाना दुलदुला।
(2) हेमानंद यादव उम्र 27 साल निवासी पुरंगा थाना बगीचा।
आरोपियों से जप्ती:-
(1) 01 जाॅनडियर कंपनी का ट्रैक्टर कीमती 07 लाख रू.।
(2) नगद रू. 3,33,600 /- (तीन लाख तैंतीस हजार छः सौ रूपये)
(3) 01 नग मोटर सायकल।









