

पाटन/भिलाई। एक ही परिवार के 5 सदस्यो की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बठेना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों का मौत हो गई है। जिसमें पिता सहित पुत्र खेत के बीच मे बने घर के बाहर फंदे में झूलते मिले वही पत्नी सहित 2 बेटियों के साथ माँ 100 मीटर दूर पैरावट में जले उनके सिर का हिस्सा ही दिखाई । दिया। एक ही परिवार के 5 लोगो की मौत क्यों हुई यह हत्या है कि आत्महत्या इस पर पुलिस जांच कर रही है। घटना सुबह सुबह की बताई जा रही है लेकिन घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के किसी मुँहबोले भाई ने फोन किया, फ़ोन नही उठाने पर जब वह व्यक्ति मृतक के फार्महाउस गया तो देखा कि शव फन्दे से लटक रहा है की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर कार्यवाही कर रही है। मौके पर दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी दुर्ग प्रशांत ठाकुर, एडिशनल एसपी शहर एवं ग्रामीण मौके पर पहुंची।
बता दे कि खुडमुड़ा का हत्याकांड अभी तक सुलझा ही नही है और क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना होंने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने से यहां लगातार विकास हो रहे है जिसके चलते भूमाफिया की नजर भी हो सकती है या कोई गिरोह जो इस तरह के जगह को चिन्हाकित कर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रामब्रिज गायकवाड़ उम्र 55 वर्ष पुत्र संजू गायकवाड़ उम्र 24 वर्ष की शव घर के सामने फन्दे में लटका हुआ मिला वही से 100 मीटर की दूरी में माता जानकी गायकवाड़ उम्र 50 वर्ष बड़ी बेटी दुर्गा गायकवाड़ उम्र 30 वर्ष ओर दूसरी बेटी ज्योति गायकवाड उम्र 22 वर्ष का सिर का हिस्सा ही पैरावट में दिखाई दे रहा है बाकी पूरा शरीर जल कर राख हो गया है।














