बालोद। मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है दिनांक 21.05.2020 के करीबन दोपहर 02 बजे के पास मेन रोड ग्राम सांकरी में अज्ञात पीकप वाहन द्वारा मोटर सायकल क्रमांक CG04KC3719 से सिकोसा से सांकरी जा रहे ईश्वर कुमार साहू एवं उसके साथी गेश्वर निषाद एवं सूरजभान निषाद को तेज रफतार से वाहन चलाते हुए ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था। एक्सीडेंट से ईश्वर कुमार साहू को सिर व पैर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मृत्यु हो गई थी एवं अन्य दो को गंभीर रूप से घायल होने के स्थिति में ईलाज के लिए राजनादगांव रिफर किया गया था। प्रकरण में अज्ञात पीकप वाहन के विरूद्ध 279,337,304ए भादवि का मुकदमा कायम कर फरार अज्ञात पीकप वाहन की पता तलाश की जा रही थी। घटना कर वहांन चालक दुर्ग की ओर भागा था। घटना स्थल के पहले एवं बाद में व सड़क के किनारे स्थित CCTV कैमरा के अवलोकन से अज्ञात पिक अप वहांन का पता चला। पीकप वाहन क्रमांक CG04MW0576 के चालक केशर प्रसाद शर्मा पिता भुनेश्वर प्रसाद शर्मा उम्र 56 साल निवासी बंजारी नगर रावा भाठा वार्ड न0 10 रायपुर को गिरफतार किया गया।
नाम आरोपी— केशर प्रसाद शर्मा पिता भुनेश्वर प्रसाद शर्मा उम्र 56 साल निवासी बंजारी नगर
रावा भाठा वार्ड न0 10 रायपुर
वाहन क्रमांक — CG04MW0576









