BREAKING

Uncategorised

एक्शन मोड़ में रायपुर पुलिस : संदिग्धों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में आउटर थान क्षेत्र में SSP स्वयं पहुंच कर दिए समझाईश

रायपुर। पुलिस एक्शन मोड में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर शहर के आउटर थाना क्षेत्रों में स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी एवं अटल आवास कालोनी में अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी/गुटबाजी करने एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, आजाद चैक, उरला, सिविल लाईन, अटल नगर, नया रायपुर तथा अलग – अलग थाना प्रभारियों सहित थाना के अधि./कर्म. द्वारा शहर के आउटरों में स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी रायपुरा, बी.एस.यू.पी. कालोनी मठपुरैना, बी.एस.यू.पी. कालोनी कबीर नगर, बी.एस.यू.पी. कालोनी कोटा, बी.एस.यू.पी. कालोनी दलदल सिवनी, बी.एस.यू.पी. कालोनी बोरियाकला, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी हीरापुर आमानाका, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सड्डू, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार तथा अटल आवास कालोनी पठारीडीह में विजिबल पुलिसिंग एवं एरिया डामिनेशन की कार्यवाही की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं बी एस यु पी कॉलोनी सड्डू ईरानी डेरा जाकर चेकिंग की गई व लोगो एवम पुराने आरोपियों को समझाईश दी गयी कि वहअपराधों से दूर रहे व मुख्य धारा में लौट कर अच्छे से जीवन व्यतीत कर और पुलिस का सहयोग करे।रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts