BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने, जानिए क्या है पूरा नियम?

एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. आइए जानते हैं क्या है टाइम आउट का पूरा नियम…

श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें एंजेलो मैथ्यूज को वक़्त पर अगली गेंद का सामना ना कर पाने के चलते टाइम आउट करार दिया गया. बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब ने टाइम आउट की अपील की थी. तो आइए जानते हैं क्या होता है टाइम आउट का नियम?

ये है टाइम आउट का पूरा नियम क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC के मुताबिक, बल्लेबाज़ के आउट या रिटायर होने के बाद अगले आने वाले बल्लेबाज़ को हर हाल में 2 मिनट के अंदर गेंद का सामना करना होगा, नहीं तो बल्लेबाज़ को आउट दे दिया जाएगा।

एंजेलो मैथ्यूज का क्या है पूरा माजरा? वहीं एंजेलो मैथ्यूज की बात करें तो वो सदीरा समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद क्रीज़ पर आए थे, लेकिन हेलमेट मे दिक्कत के चलते उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगवाया. हालांकि मैथ्यूज ने अपनी पहली गेंद का सामना नहीं किया था. समरविक्रमा का विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज को दो मिनट पूरे हो गए थे और उन्होंने कोई गेंद नहीं खेली थी।

इसी के चलते विरोधी कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से मैथ्यूज के टाइम आउट की अपील कर दी. हालांकि शाकिब की अपील के बाद मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब को टूटा हेलमेट भी दिखाया, जिसकी वजह ले उन्हें पहली गेंद खेलने में समय लग गया. लेकिन शाकिब ने अपने फैसले को नहीं बदला. इस तरह मैथ्यूज टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने।

टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है बांग्लादेश बता दें कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी. शाकिब की कप्तानी वाली बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीत अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद टीम ने लगातार 6 मुकाबले गंवा दिया. वहीं श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश टूर्नामेंट का आठवां मैच खेल रही है।

 

Related Posts