विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी खेली, उन्होंने अपनी पारी के दौरान 16 छक्के और 10 चौके जड़े…
नईदिल्ली (ए)। विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए. उन्होंने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह की गेंद पर लगातार 7 छक्के लगाए. साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह के इस ओवर में 43 रन बना डाले. इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 16 छक्के और 10 चौके लगाए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने नाम किया रिकार्ड: दरअसल, ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में 16 छक्के जड़े, यह विजय हजारे ट्रॉफी का नया रिकार्ड है. इससे पहले यह रिकार्ड एन. जगदीशन के नाम था. पिछले दिनों एन. जगदीशन ने अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 15 छक्के लगाए थे. इसके अलावा इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर यशस्वी जयसवाल है. यशस्वी जयसवाल ने झारखंड के खिलाफ मैच में 12 छक्के लगाए थे. उन्होंने साल 2019 में यह कारनामा किया था।
ईशान किशन इस फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर: विजय हजारे ट्रॉफी मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर विष्णु विनोद हैं. विष्णु विनोद ने साल 2019 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी पारी में 11 छक्के लगाए थे. वहीं, ईशान किशन इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं. ईशान किशन ने साल 2021 में अपनी पारी के दौरान 11 छक्के लगाए थे।
ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ 11 छक्के जड़े थे. इस तरह ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी के दौरान 16 छक्के लगाए।















