भिलाई-03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र में लगातार हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर का दिनांक- 04/06/2022 को वार्ड क्र.-06 उमदा में आयोजन हुआ। निगम के महापौर निर्मल कोसरे, महापौर परिषद के सदस्य दीप्ती वर्मा, संतोषी निषाद, मोहन साहू, एम.जॉनी, वेंकट रमना भी शिविर में उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त कीर्तीमान सिंह राठौर के द्वारा शिविर में गरीबी रेखा राशन कार्ड बनाकर दिये जाने वाले आवेदन पर त्वरित कर्यवाही करने संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश प्रदान किये गयेे। शिविर स्थल पर ही महापौर एवं आयुक्त द्वारा किये जा रहे समस्या समाधान से आवेदकों द्वारा शिविर आयोजन को सार्थक बताया जा रहा है। विगत् 03 शिविरों की अपेक्षा दिनांक- 04.06.2022 को उमदा में संपन्न हुये शिविर में कुल 05 वार्ड (इंदिरा नगर, हथखोज बस्ती, अकलोरडीह, जरवाय, उमदा) के लोगो द्वारा गर्मी की परवाह किये बगैर पूर्ण उत्साह से शिविर में भाग लिया गया।
शिविर में वार्ड क्र.-03 अकलोरडीह के इन हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत् पट्टे का वितरण भी किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं – (1) धर्मेन्द्र यादव, (2) बजरंग निषाद, (3) सूर्य प्रकाश, (4) मेहतरिन बाई, (5) रामखिलावन। निगम अमले से सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, राजेन्द्र चन्द्राकर, राजू वर्मा, सुखनंदन यादव, नरसिंह सपहा, दिलीप देवांगन, सृष्टि चन्द्राकर, भूपेन्द्र गजेन्द्र द्वारा शिविर का कार्य सम्पन्न कराया गया। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।














