BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

उप मुख्यमंत्री अरूण साव से IG रतनलाल डांगी और SSP प्रशांत अग्रवाल ने की मुलाकात

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।

Related Posts