दुर्ग। दिनांक 13.7 .2022 से दिनांक 16 .7 .2022 तक उप पुलिस अधीक्षक लाइन निलेश कुमार द्विवेदी के द्वारा रक्षित केंद्र के विभिन्न शाखाओं का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। रक्षित केंद्र के शस्त्रागार, स्टोर शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस अस्पताल, एमटी शाखा मुहर्रिर शाखा, पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप, महिला कल्याण शाखा का भौतिक रूप से उपलब्धता एवं उनके दस्तावेजों के संधारण के संबंध में निरीक्षण किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिए गए निर्देशों के अनुरूप रक्षित केंद्र के शाखाओं में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी एवं जनरल ड्यूटी में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपनी पूरी योग्यता के साथ निष्ठा से बेहतर पुलिसिंग के लिए टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक लाइन के द्वारा प्रोत्साहित किया गया, साथ ही दस्तावेजों के नियमानुसार संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

















