BREAKING

Uncategorised

उप-निरीक्षक निलंबित, दो आरक्षक लाइन अटैच: जुआ रेड कार्यवाही में संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने पर एसपी त्रिलोक बंसल ने की कार्यवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 25.07.2021 के सायं को चौकी प्रभारी कोटमी उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल द्वारा ग्राम विशेषरा में जुआं रेड किया गया और कोई कार्यवाही नही किया गया। शिकायत प्राप्त होने पर अशोक वाडेगांवकर अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) गौरेला से तसदीक कराये जाने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल द्वारा जुआं रेड की कार्यवाही करना पाया गया परंतु उस पर कोई कार्यवाही न कर जुआ रेड के दौरान मिले मोटर साइकिल को बिना कोई वैधानिक कार्यवाही के चौकी कोटमी में रखना पाया गया।

उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल द्वारा जुआं रेड की कार्यवाही में संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के कारण पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही में संबंद्ध किया गया है साथ ही रेड कार्यवाही में शामिल आरक्षक गोपाल ओट्टी एवं शिव मरकाम को लाइन अटैच किया गया है।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मरवाही गौरव मंडल को तत्संबंध में जांच कर तीन दिवस में प्रतिवेदन भेजने हेतु पुलिस अधीक्षक जीपीएम द्वारा आदेशित किया गया है।

Related Posts