BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

उप अभियंता (सिविल) पदों की भर्ती: विभाग आबंटन के लिए प्राथमिकता एवं दस्तावेज Online अपलोड करने की अंतिम तिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त विभिन्न विभागों के उप अभियंता (सिविल) पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा की मेरिट के आधार पर विभाग आबंटन के लिए प्राथमिकता एवं दस्तावेज ऑनलाईन मांगा गया है, ताकि विभाग का आवंटन किया जा सके। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभाग की वेबसाईट www.uad.cg.gov.in में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के नामों की सूची एवं अन्य जानकारी अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने ई-मेल आईडी के माध्यम से ऑनलाईन 4 जुलाई रात्रि 11.59 बजे तक चेक लिस्ट अनुसार विभाग की प्राथमिकता एवं दस्तावेज तथा वचन पत्र आदि भरकर ई-मेल आईडी  office.ulb.estt@cg.gov.in में अपलोड करने कहा गया है। जानकारी अपलोड करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास नवा रायपुर अटल नगर रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2221955 पर कार्यालयीन समय सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक मदद ले सकते हैं।

Related Posts