BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे होंगे भिलाई निगम के प्रथम अपीलीय अधिकारी, आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने जारी किया आदेश

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर ने जन सूचना अधिकारियों, सहायक जन सूचना अधिकारी तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की है। आयुक्त ने पूर्व में जारी आदेश को संशोधित करते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 5 (1) के अंतर्गत जानकारी प्रदाय करने के लिए शरद चावड़ा सहायक अभियंता को मुख्य कार्यालय के लिए जन सूचना अधिकारी तथा अरुण सिंह राजस्व निरीक्षक को सहायक जन सूचना अधिकारी, मनीष कुमार गायकवाड नेहरू नगर जोन कार्यालय के लिए जन सूचना अधिकारी होंगे।

आलोक पसीने सहायक अभियंता को सहायक जन सूचना अधिकारी, पूजा पिल्ले जोन आयुक्त को वैशाली नगर जोन कार्यालय के लिए जन सूचना अधिकारी तथा अरविंद शर्मा सहायक अभियंता को सहायक जन सूचना अधिकारी, ऐशा लहरें जोनआयुक्त को मदर टैरेसा नगर जोन कार्यालय के लिए जन सूचना अधिकारी एवं सहायक अभियंता अनिल सिंह को सहायक जन सूचना अधिकारी होंगे।

एनआर रत्नेश जोन आयुक्त जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 को जन सूचना अधिकारी एवं सहायक अभियंता वसीम खान को सहायक जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे को प्रथम अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Posts