BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

उपभोक्ता सलाहकार समिति नागपुर रेल मंडल की प्रथम ऑनलाइन बैठक सम्पन्न: सदस्य अवधेश चौहान ने डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन को रायपुर मंडल में स्थानांतरण करने और एक्सप्रेस-सुपरफ़ास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज का दिया सुझाव

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति नागपुर मंडल की आज ऑनलाइन प्रथम बैठक संपन्न हुई। जिसमें रेल मंडल के 22 सदस्यों ने भाग लिया एवं 54 सुझाव दिए।

भिलाई से नागपुर रेल मंडल के सदस्य अवधेश चौहान ने ऑनलाइन बैठक में भाग लेते हुए डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन को नागपुर मंडल से स्थानांतरण कर रायपुर मंडल में शामिल करने का सुझाव दिया।

अवधेश चौहान ने ऑनलाइन बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि डोंगरगढ़ में रेलवे के गार्ड, ड्राइवर/ लोको पायलट का एक्सचेंज पॉइंट/ क्रू कंट्रोल रूम, रनिंग रूम है और दक्षिण पूर्व नागपुर मंडल के लोको पायलट तथा गार्ड, पैसेंजर ट्रेन, गुड्स गाड़ी लेकर आते हैं और यहां से अपने डिवीजन गंतव्य स्थान को जाने वाले जाते हैं।

दुर्भाग्य है कि इतने विशेषताओं को लेकर अपनी पहचान बना कर भारत सरकार के पर्यटन मानचित्र में नक्शे में स्थान बना पाया डोंगरगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है।

रेलवे कर्मचारियों के हजारों बच्चे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं अगर रायपुर डिवीजन में स्थान दिया जाता है तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र का बहुमुखी विकास तो होगा ही साथ ही इस क्षेत्र में बहुतायत मात्रा में पाए जाने वाला खनिज जैसे मैगजीन अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, लौह अयस्क आदि का दोहन कर इस क्षेत्र के बेरोजगारों के साथ-साथ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के अलावा व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को राजस्व प्राप्ति भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वोकल फॉर लोकल को ग्लोबल लेवल पर फोकस कर इस क्षेत्र का हर दृष्टि से उन्नयन करने का अवसर मिलेगा।

अवधेश चौहान ने सुझाव देते हुए कहा कि डोंगरगढ़ में अभी सिर्फ हावड़ा मुंबई एक ही ट्रेन रुकती है, यहां पर सभी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज दी जाए। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी का प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय दार्शनिक धार्मिक स्थल है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। आवागमन की सुविधा में देखा जाए तो हावड़ा मुंबई एक ही ट्रेन का स्टॉपेज है अन्य और एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज ना होने के कारण भक्त गण एवं दार्शनिक लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, इसलिए यहां पर बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज होना चाहिए जिससे भक्तों को आने-जाने में सुविधा हो।

Related Posts