BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

उधमपुर-दुर्ग, निज़ामुद्दीन-दुर्ग सहित छह ट्रेन चलेगी परिवर्तित से, यात्रा करने से पहले चेक करे पूरा डिटेल

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बाद -मथुरा जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन को मथुरा स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। यह कार्य दिनांक 01 से 12 अगस्त, 2024 तक किया जायेगा।

इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 01 अगस्त, 2025 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से चलने वाली 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-गाजियबाद- मितावली-आगरा होकर रवाना होगी।

2. दिनांक 01 अगस्त, 2025 को फिरोजपुर से चलने वाली 20424 फिरोहपुर-सिवनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती- गाजियबाद- मितावली- आगरा होकर रवाना होगी।

3. दिनांक 02 अगस्त, 2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निज़ामुद्दीन -गाजियबाद- मितावली- आगरा होकर रवाना होगी।

4. दिनांक 01 अगस्त, 2025 को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा– मितावली–गाजियाबाद–नई दिल्ली होकर रवाना होगी।

5. दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2025 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ सिटी-खुर्जा- मितावली-आगरा होकर रवाना होगी।

6. दिनांक 31 अगस्त, 2025 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा–मितावली–खुर्जा–मेरठ सिटी होकर रवाना होगी।

Related Posts