BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने 300 से अधिक स्कूली छात्राओं को किया साईकिल वितरण

रायपुर। जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का नैमेड़, जांगला एवं भैरमगढ़ के बच्चों ने हर्षोल्लास के स्वागत किया मंत्री ने बचों के साथ सेल्फी ली और बच्चों से पूछा आगे चलकर क्या बनोगे फिर बच्चों ने तत्परता के साथ अपना-अपना रूचि बताया, बच्चों के आग्रह पर उनके पास जाकर सेल्फी भी लिए स्कूली बच्चों ने मंत्री जी के साथ खुलकर बातें की और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब हमारे बीजापुर के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे और बड़े होकर देश-विदेश मे अपनी योग्यता और शिक्षा के माध्यम से देश का राज्य का और बीजापुर जिले के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार का नाम रौशन करेंगे।

स्कूली छात्राओं को कहा आप सभी हमारे देश के भविष्य हो अच्छी शिक्षा आप सभी का अधिकार है और हम सबको अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। अब गरीब आदिवासी बच्चे निःशुल्क अच्छी गुणवत्ता के अंग्रेजी का शिक्षा ले पायेंगे।

इस दौरान नैमेड़, धनोरा, जांगला एवं भैरमगढ़ के 300 से अधिक स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया। इस दौरान विधायक विक्रय मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप, राज्य युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, खाद्य आयोग के सदस्य इम्तियाज खान, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts