सम्मानीय श्री भूपेश बघेल जी
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
नमस्कार
विषय : एमएसएमई (लघु एवं सूक्ष्म) उद्योगों
को “विशेष राहत पैकेज” देने बाबत।
महोदय
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योगों में तालाबंदी कर दी गई है। इसके कारण एमएसएमई (लघु एवं सूक्ष्म) उद्योग लड़खड़ाने लगे हैं। ऐसी स्थिति में यदि जल्द ही उनके लिए कोई राहत पैकेज की घोषणा नहीं की गई तो वे भविष्य में खड़ा नहीं हो पाएंगे। और इनमें कार्यरत हजारों की संख्या में श्रमिक और उनके परिवारों के सामने अंधेरा छा जाएगा।
महोदय, आपने एमएसएमई उद्योगों के लिए बहुत सारे सौगात दिए हैं। फिलहाल प्रत्यक्ष रूप से कम से कम 3 माह का बिजली बिल माफ करने का निर्देश दें। इसके साथ ही राज्य शासन के अधीन जो भी विभाग टैक्स वसूलते हैं जैसे कि निगम का संपत्तिकर एवं अन्य टैक्स, इसे आगामी तीन – चार माह के लिए पूर्णतया बंद कर दिया जाए। बिजली बिल पूरी तरह माफ कर दिया जाए।
प्रदेश के औद्योगिक संगठन के नेता एवं कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता की हैसियत से मैं आपसे अपेक्षा करता हूं कि आपने जिस तरह किसानों एवं अन्य वर्ग को समर्थन मूल्य के रूप में आर्थिक पैकेज दिया है। उसी तरह एमएसएमई उद्योगों के लिए भी “विशेष राहत पैकेज” की घोषणा करें। लॉकडाउन की स्थिति में उद्योगों में काम बिलकुल बंद है। आपके दिशा निर्देश के अनुसार श्रमिकों के परिवारों को हम हर तरह से मदद कर रहे हैं।
महोदय, यदि आपका सहयोग मिला तो हम पुन: खड़े हो जाएंगे। शायद पूरे देश का यह इकलौता प्रदेश होगा जो इस तरह का कोई कदम उठाएगा। प्रदेश के उद्योगपति हमेशा से आपका साथ देते रहे हैं। भविष्य में भी हम आपको पूरा सहयोग देते रहेंगे।
( सादर धन्यवाद )
केके झा
महासचिव
छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग महासंघ, छत्तीसगढ़









