राजपुर/ रायपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर अमवार डैम में विस्थापितो के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 61 करोड़ रुपये में आधे से ज्यादा राशि डकारने का आरोप लगाया है। राजपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान आज विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बोध के पैसों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने वालों को बख्शेगी नहीं और उन पर लखनऊ में मुकदमा चलाया जाएगा।
श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भूपेश बघेल की सरकार को बलरामपुर जिले में मुआवजे और क्षेत्र के विकास के लिए 70 करोड़ रुपए दिए है। 9 करोड रुपए मुआवजे के लिए और 61 करोड रुपए क्षेत्र के विकास के लिए, स्कूल बनाने, सड़क बनाने, अस्पताल बनाने के लिए दिए थे पता चला है कि उसमें भी आधा पैसा खा गए। हमने जो पैसा भेजा है जिस काम के लिए भेजा है, अगर वह पैसा उस मद में खर्च नहीं किया गया होगा तो उसका मुकदमा लखनऊ में होगा और बेईमानी करने वालों को गिरफ्तार करके ले जाएंगे।
बलरामपुर में हुआ परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत!
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस सरकार के काले कारनामों से परेशान है, व्यथित है। भाजपा की ओर उम्मीदें लगाए छत्तीसगढ़ की जनता बैठी है और इस बार… pic.twitter.com/7kDUkqpRpB
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 18, 2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जब उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म हो सकती है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हो सकती। उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ कार्रवाई हो सकती तो छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था, न खाऊंगा न खाने दूंगा। अगर किसी ने मेरे गरीब का पैसा खाने की कोशिश की तो उसका भी पता करके निकाल कर गरीब कल्याण में समर्पण कर दूंगा। यहां भ्रष्टाचारियों के यहां छापे पड़े तो कांग्रेसी बिलबिला रहे हैं। यदि कोयले की खदान से एक-एक दिन में 40-40 करोड़ कमीशन लेंगे। गरीबों का शोषण करेंगे तो छापे पड़ने ही चाहिए। गोबर खरीदी में बड़े घपले का आरोप लगते हुए श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेसियों की कमेटी बनाकर उन्हीं के खाते में पैसा डालने का काम किया गया। कांग्रेसियों की कमेटी बनाकर कांग्रेसियों के खाते में ही गोबर का पैसा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र- रामानुजगंज में भाजपा द्वारा आयोजित विशाल परिवर्तन यात्रा में आगमन पर देवतुल्य जनता से व्यापक जन समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर अभिभूत हूँ।
भव्य स्वागत एवं स्नेह देने के लिए हार्दिक आभार।@narendramodi @PMOIndia @JPNadda @AmitShah @BJP4India… pic.twitter.com/dIbhYniM3j— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 18, 2023
कांग्रेस के इसी चरित्र के कारण हमारा देश पीछे रहा लेकिन जब आपने मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बना दिया तो आज भारत सबसे आगे है। सारी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के पीछे खड़ी है। अभी जी-20 में दुनिया भारत के पीछे खड़ी थी। यह ताकत किसकी है? यह अकेले मोदी जी का सम्मान नहीं है। यह देश के एक-एक गरीब का सम्मान है, किसान का सम्मान है, एक-एक आदिवासी भाई बहन का सम्मान है, एक-एक नौजवान का सम्मान है, महिला शक्ति का सम्मान है।
श्री मौर्य ने कांग्रेस की कमीशन संस्कृति कि तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसान को न भेजी जाए तो ये लोग उसमें भी कमीशन खा लेंगे। कांग्रेस का चरित्र ही कमीशन वाला रहा है। कांग्रेस का चरित्र करप्शन वाला रहा है। कांग्रेस का चरित्र क्राइम वाला रहा है। ये ट्रिपल सी वाले हैं इनको उखाड़ फेक देना चाहिए ।















