BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की इस्तीफे की पेशकश? सियासी गलियारे में हलचल तेज

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हार के बाद अब सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस हार के बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सियासी हलचल मची हुई है…

लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश की हार के बाद बीजेपी में हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है. राज्य में हार के बाद बीजेपी में मंथन का दौर शुरू हो गया है. चुनाव की हार के बाद सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंचे गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में यूपी को लेकर बड़ी बैठक होगी. इससे पहले इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक उन्होंने इस्तीफा दिया है या नहीं दिया, इसको लेकर पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी ओर भूपेंद्र चौधरी ने राज्य में हार पर एक रिपोर्ट तैयार की है. सूत्रों की मानें तो वह जल्द यह रिपोर्ट हाईकमान को सौंप देंगे।

हालांकि यूपी की हार को लेकर बीजेपी की एक बैठक दिल्ली में हो सकती है. इस बैठक में पार्टी की राज्य में हुई हार पर मंथन होगा. इसी दौरान भूपेंद्र चौधरी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मंथन हो सकता है. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्य के बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली पहुंच गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक से पहले यूपी को लेकर बैठक होगी।

बता दें कि यूपी में बीजेपी को 33, समाजवादी पार्टी 37, कांग्रेस को 6, आरएलडी को 2 और अपना दल एस से एक सीट पर जीत मिली है. बीजेपी का बीते 10 सालों में यह यूपी में सबसे खराब प्रदर्शन है. ऐसे में यूपी की हार पार्टी के लिए यह सबसे बड़ा झटका मानी जा रही है।

Related Posts