दुर्ग। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा चोरी के प्रकरणों में सघन और तीव्र कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुन्जे के पर्यवेक्षण में थाना उतई प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पांडे एवं उतई थाना टीम द्वारा क्षेत्र में निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जाने वाले लोहे के प्लेटो की चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे सामान बरामद किया गया।
प्रार्थी प्रांशु सूर्यवंशी पिता उमेश साकिन लालबर्रा जिला बालाघाट ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उतई के ग्राम सेलूद और मानिकचौरी के पास से 85 नग लोहे का प्लेट जिसकी कीमत ₹35000 है तथा पुरई के पास से 140 नग लोहे का प्लेट कीमत ₹55000 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया है। जिस पर थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
थाना उतई में हुये प्लेट चोरी की प्रकरण की गंभीरतापूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा थानां प्रभारी को आरोपियों की पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था l
विवेचना के दौरान पता तलाश के दौरान आरोपीगण
1. जैन कुमार पाल पिता स्वर्गीय काशीराम पाल उम्र 45 साल साकिन गौतम नगर सुपेला
2. सोनू कुमार गायकवाड पिता स्वर्गीय परसराम गायकवाड उम्र 26 साल साकिन संजय नगर सुपेला
3. अयाज खान पिता यूनुस खान उम्र 24 साल साकिन आर्य नगर कोहका भिलाई थाना सुपेला
4. फिनी खुटेल पति स्वर्गीय रामलाल पटेल उम्र 53 साल साकिन कुमारपारा सुपेला
5. लताबाई वासनिक पति स्वर्गीय मनोज वासनिक उम्र 50 साल साकिन कुमारपारा सुपेला
को हिरासत में लेकर प्रार्थी की चोरी की गई प्लेट में से 48 नग लोहे का प्लेट और प्लेट लेकर प्राप्त नकद रकम ₹40000 तथा घटना में प्रयुक्त टाटा एस ऑटो जुमला कीमत ₹388000 को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पूछताछ में आरोपियों के द्वारा चोरी किए गए शेष समान को ललित साहू कबाड़ी, राजु मांडे कबाड़ी, एवं मो इमरान उर्फ सितारे कबाड़ी सभी साकिन सुपेला को बेचने की जानकारी दी गई है इन कबाड़ियों के भी विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडे सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी समेत समस्त थाना उतई स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
थाना उतई पुलिस की चोरो के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 चोर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में चोरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण अनंत साहू एवं एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरेपुन्जे के पर्यवेक्षण में थाना उतई टीम द्वारा वन विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के 17 एंगल को चोरी करने वाले आरोपियों को चोरी गए माल सहित गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 27.07.2021 को प्रार्थी एन रामाराव पिता स्वर्गीय एन पापा राव उम्र 35 साल साकिन सेक्टर 7 भिलाई ने थाना का रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना क्षेत्र में ग्राम महकाखुर्द से महकाकला रोड पर किसी अज्ञात चोर द्वारा 17 नग लोहे का एंगल जिसकी कीमत ₹6000 है चोरी कर कर ले गए हैं जिस पर थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान माल सहित गिरफ्तार किए गये आरोपी गण
1. अजय उर्फ सोंटू चंदेल पिता स्वर्गीय शिवम चंदेल उम्र 20 साल
2. करण मानिकपुरी पिता मोहन मानिकपुरी उम्र 23 साल
3. हरेंद्र बंजारे उर्फ हनी पिता राजेश बंजारे उम्र 23 साल साकिन चुनकट्टा
को हिरासत में लेकर पूछताछ करना तथा मेमोरेंडम लेखकर प्रार्थी की चोरी हुई 17 नग लोहे का एंगल कीमत ₹6000 और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत ₹22000 को आरोपियों से जब्त किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडे समेत समस्त उतई थाना टीम स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।















