सेना के विमान में कुल 15 लोग सवार थे. इनमें से 8 क्रू मेंबर थे, जबकि 7 यात्री थे. हादसे के दौरान प्लेन में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई. खबरों के अनुसार टेक ऑफ के समय प्लेन में आग लग गई थी…
नईदिल्ली (ए)। रूसी सेना का एक विमान मंगलवार (12 मार्च) को हादसे का शिकार हो गया. इसमें कुल 15 लोग सवार थे. हादसे में सभी 15 लोगों की मौत हो गई. हादसा रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर पूर्वी इलाके इवानोवा में हुआ।
स्थानीय मीडिया के अनुसार मंगलवार को प्लेन के उड़ान भरने के बाद ही उसमें आग लग गई और उसमें मौजूद सभी 15 लोग जिंदा जल गए. एयरक्रॉफ्ट इलुशिन-II 76 ने पश्चिमी रूस के एक एयरबेस से उड़ान भरी थी, रूसी रक्षा मंत्री के अनुसार टेक ऑफ के दौरान इंजन में आग लगने से हादसा हुआ।
प्लेन में मौजूद 15 लोगों में 8 क्रू मेंमर थे, जबकि 7 यात्री थे. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे प्लेन में आग लगी हुई थी. इसके बाद वह अनियंत्रित होकर जमीन में गिर गया. वीडियो में प्लेन के एक इंजन से आग की लपटें निकलती देखी जा सकती हैं और यह धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है. वीडियो में प्लेन से धुएं का गुबार निकलता हुआ भी देखा जा सकता है।
जनवरी के महीने में भी ऐसा हादसा हुआ था. रूसी सेना का IL-76 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट रूस-यूक्रेन सीमा के करीब बेलगोरोड क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया था. उस विमान में सवार सभी 65 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने इस विमान को मार गिराया है. इसके साथ ही दावा किया गया था कि विमान में यूक्रेन के 65 युद्ध-बंदी मौजूद थे. उन्हें यूक्रेनी सेना के पास ले जाया जा रहा था ताकि युद्ध के बंदियों की अदला-बदली की जा सके. रूस के अनुसार इन 65 यूक्रेनी लोगों के बदले रूस के 65 लोगों को छुड़ाया जाता, लेकिन यूक्रेनी सेना के कारण ऐसा नहीं हो सका।
❗️The Russian Il-76 military plane crashed in the Ivanovo region / Sources report that the plane was probably carrying reserves to the Kursk region. Ил-76 🔥 #UkraineRussiaWar #UkraineWarNews #UkraineWar #UkrainianArmy #RussianArmy #RussiaIsCollapsing #russia #Russian #Ил76 pic.twitter.com/FfuA6eJFAm
— ⚔️ Hunter UA ✠ 🇺🇸🇺🇦 (@UaCoins) March 12, 2024
















