विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक पूरा कर लिया है, यह उनके एकदिवसीय करियर का 44वां शतक है…
नईदिल्ली (ए)। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया. वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वह चौथे भारतीय हैं. ईशान किशन ने सिर्फ 126 गेंदों में 200 रन पूरे किए. इस दौरान उनके बल्ले से 23 चौके और 9 छक्के निकले. इस दोहरे शतक के साथ ही ईशान किशन ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में ईशान किशन से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरे शतक लगाए हैं. हालांकि, ईशान ने सिर्फ 126 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया. वह 131 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के जड़े।
ईशन किशन ने जड़ा वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक: ईशान किशन ने सिर्फ 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ यह महा रिकॉर्ड अपने नाम किया. गेल ने 138 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
ईशान किशन ने वनडे में बनाया छठा सर्वाधिक स्कोर: ईशान किशन (210) वनडे मैच में छठे सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा 264, मार्टिन गप्टिल 237 नाबाद, वीरेंद्र सहवाग 219, क्रिस गेल 215 और फखर ज़मां नाबाद 210 हैं।
इन रिकॉर्ड को भी ईशान ने किया अपने नाम: ईशान किशन अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनके पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग (175) के नाम था. इसके अलावा ईशान किशन वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। ईशान किशन ने अपनी पारी में कुल 10 छक्के लगए. इसके साथ ही वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं।
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाने में सफल रहे. यह उनके वनडे करियर का 44वां शतक है. एकदिवसीय क्रिकेट में विराट को शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. करीब साढ़े तीन साल से ज्यादा समय के बाद वह वनडे में शतक लगाने में सफल रहे. विराट ने अपना आखिरी शतक अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था. उसके बाद से उन्होंने 25 वनडे मैच खेले लेकिन इस दौरान सेंचुरी लगाने में नाकाम रहे. विराट ने अब 26वें वनडे में पहली बार शतक लगाया है।
विराट कोहली ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में करीब तीन साल और तीन महीने बाद उनके बल्ले से शतक निकला है. अपनी शतकीय पारी में किंग कोहली ने 11 चौके और एक छक्का लगाया।
पोंटिंग को पीछे छोड़ा: बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा तीसरे वनडे में विराट कोहली ने जैसे ही शतक पूरा किया तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक लगाए थे. वहीं अब विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट में 72वां शतक लगाकर पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर उनसे आगे हैं. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़े थे।
https://twitter.com/ishantraj51/status/1601506417630138368?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601506417630138368%7Ctwgr%5Ebd95572da0b34b70c8cb6056a2ae9efc1a379605%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fvirat-kohli-hit-his-72-international-century-against-bangladesh-by-hitting-a-six-see-video-2278901















