BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ईमानदारी की मिशाल: आरक्षक को लावारिस बैग में मिले 45 लाख रूपये, थाना में कराया जमा; आईजी-एसएसपी ने की ईनाम की घोषणा

 

 

रायपुर। थाना यातायात कयाबांधा नवा रायपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1602 निलाम्बर सिन्हा दिनांक 23.07.2022 को प्रातः लगभग 08.30 के मध्य एयरपोर्ट से ड्यूटी कर माना कैम्प जा रहा था। इसी दौरान माना क्षेत्रांतर्गत स्थित राय पब्लिक स्कूल के सामने रोड में उक्त पुलिसकर्मी को एक सफेद रंग का बैग मिला। पुलिसकर्मी द्वारा बैग को खोलकर चैक करने पर बैग के अंदर अलग-अलग बण्डलों में 2000 एवं 500 के नोट रखा होना पाया गया। जिसकी सूचना पुलिसकर्मी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा नोटों से भरे बैग को थाना सिविल लाईन में लाकर जमा किया गया।

बैग के अंदर लगभग 45,00,000/- रूपये नगद था जिसे थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा धारा 102 जा.फौ के तहत लावारिस हालत में जप्त कर वारिसान की पतासाजी की जा रही है।

इस प्रकार आरक्षक क्रमांक 1602 निलाम्बर सिन्हा द्वारा नगदी रकम से भरे बैग को थाना में जमा कर ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की गई।

पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निलाम्बर सिन्हा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये उचित ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Related Posts