रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के 6 जनप्रतिनिधि एवं संचार प्रमुख के यहां पड़े ईडी के छापे के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता ली। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी राज्य का चुनाव जैसे ही संपन्न होता है। वहां से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ में जरूर छाप आईडी का भाजपा के द्वारा करवाया जाता है। अब कांग्रेस के महाधिवेशन के पहले ईडी का छापा कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, गिरीश देवांगन, संचार प्रमुख केबी सिंह सहित दो विधायक मारा गया है। कांग्रेस के महाधिवेशन में हर गतिविधियों पर चर्चा होनी है इसलिए यह कार्रवाई किया जा रहा है। लोकसभा में प्रधानमंत्री ने कहा है कि मे कितने पर भारी पढ़ता हूं लेकिन भाजपा से संबंध रखने वाले अदानी से डरती है।
श्री बघेल ने कहा कि सांसद राहुल के यात्रा से मोदी सरकार परेशान हैं। 24 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन में 2024 का रोड मैप बनेगा, इसलिए छापा मारा गया है। हम लोग भी तैयारी में बैठे हैं अधिवेशन को असफल होने नहीं देंगे।चाहे कितना भी आप छापा मार लो।राजनीति दबाव के कारण छापामार कार्रवाई लगातार चल रहा है। ईडी ने तो अब बाकायदा छत्तीसगढ़ में घर बना लिया है। मोदी सरकार को कितना भी जुल्म करना हो, हम लोग के ऊपर कर ले। कांग्रेस जन डरने वाली नहीं है। जनता जनार्दन से बड़ा कोई नहीं होता है, जनता सब जान रही है देख रही है।
छत्तीसगढ़ में हुए सबसे बड़े भ्रष्टाचार नान घोटाला, चिटफंड कंपनी पर ईडी कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में जो 15 साल में नहीं कर पाई वह कांग्रेस की सरकार 4 साल में व्यापारी,मजदूर ,गरीब, किसान सहित हर वर्ग के लिए कार्य किया है। देश विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है इन सब से घबराकर राजनीति से प्रेरित होकर ईडी का छापा छत्तीसगढ़ में मारा जा रहा है। वर्तमान स्थिति में 5000 लोगों पर आईडी का छापा पड़ा है, जिसमें सिर्फ 500 लोगों के ऊपर ही कार्रवाई हुई है। बाकी को ईडी सिर्फ परेशान की है। इतना खराब परफारमेंस ईडी का रहा है।
श्री बघेल ने कहा कि ईडी सिर्फ विपक्ष के दलों पर ही कार्रवाई की है। भाजपा के किसी भी राजनीतिक व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की है। श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेसी अंग्रेजों से नहीं घबराए, तो इनसे क्या घबराएगे। भाजपा आलोचना से घबराते है और इनकी राजनीति हमेशा हिटलर और मुसोलिनी से प्रभावित है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जो भाजपा के खिलाफ बोलता है उनके यहां छापा मारो कार्रवाई चल रही है। संसद में सांसदों की आवाज दवाई जा रही है। मीडिया हाउस को खरीदा जा रहा है। पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जो मीडिया हाउस भाजपा के खिलाफ हो उन पर ईडी की कार्रवाई की जाती है। छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा कुमारी ने कहा कि ईडी की कार्यवाही से साथियों को घबराने की जरूरत नहीं है। हम सब साथ खड़े हैं राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है इसलिए भाजपा की इशारों पर ईडी का छापा छत्तीसगढ़ में मारा गया है। पत्र वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
LIVE: महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता, राजीव भवन (रायपुर) https://t.co/Jpk2neowCZ
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 20, 2023















