BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस शख्स का जुगाड़ देख कर हैरान हो गए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, गिफ्ट में देंगे नई चमचमाती Bolero

नईदिल्ली (ए)। आनंद महिंद्रा एक आदमी की प्रतिभा से इतने खुश हुए की उसको पुरानी गाड़ी के बदले नई बोलेरो (Bolero) देने जा रहे है। दरअसल महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने स्क्रैप मेटल से एक गाड़ी बना डाली। इस प्रतिभा को देख महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा बहुत खुश हुए। यूट्यूब चैनल हिस्टोरिकानो के अनुसार, दत्तात्रेय लोहार ने बहुत कम पढ़ा लिखा होने के बावजूद अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए कार बना दी। वीडियो में जुगाड़ से बनी एक जीप  हैं, जो किसी स्कूटर/बाइक की तरह किक मारकर स्टार्ट होती है।

इस इनोवेशन को देखकर आनंद महिंद्रा बहुत प्रभिवत हुए और उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा “वैसे तो ये किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और ‘कम से अधिक’ क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा।

आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा ”स्थानीय अधिकारी जल्द या बाद में उस शख्स को वाहन चलाने से रोक देंगे क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन करता है। मैं व्यक्तिगत रूप से उन्हें इस वाहन के बदले में बोलेरो की पेशकश करूंगा। हमें प्रेरित करने के लिए उस शख्स के डिजाइन को महिंद्रा रिसर्च वैली में प्रदर्शित किया जा सकता है, क्योंकि ‘संसाधन’ का अर्थ है कम संसाधनों में अधिक करना है।”

दत्तात्रेय लोहार की इस इनोवेशन का वीडियो वायरल हो गया है। आनंद महिंद्रा के ट्वीट को 14000 से अधिक लाइक, 1300 से अधिक रीट्वीट और बहुत सारे कमेंट मिले हैं। अकसर देखा गया है कि स्मार्ट इनोवेशन को लेकर अकसर जब भी आनंद महिंद्रा को कुछ अलग दिखता है तो वह उसके बारे में बात करने से पीछे नहीं हटते है।

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ”देश युवा पीढ़ी की से कम नही है लेकिन सही मार्गदर्शन नही मिलने के कारण सब बेकार है। आज भारतीयों देश विदेशो की कम्पनियों में CEO&MD बन रहे हैं।”

Related Posts