नईदिल्ली (ए)। कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक मई से देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी है। कल यानी शनिवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इस बीच तेलंगाना में ड्रोन के जरिए वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी हो रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी इजाजत भी दे दी है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार को विजुअल रेंज के भीतर टीकों के वितरण के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। हालांकि मंत्रालय के बयान में यह उल्लेख नहीं है कि कौन सा विशेष टीका इस प्रायोगिक डिलीवरी का हिस्सा होगा।
MoCA gives conditional exemption from Unmanned Aircraft System (UAS) Rules, 2021 to Govt of Telangana for conducting experimental delivery of vaccines using drones within Visual Line of Sight (VLOS) range. pic.twitter.com/ivJqkK6ink
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) April 30, 2021
ट्विटर पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने विमान की दृष्टि सीमा के भीतर ड्रोन का उपयोग कर टीकों की प्रायोगिक डिलीवरी करने के लिए मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 के तहत तेलंगाना सरकार को सशर्त छूट दी है। तेलंगाना सरकार को यह छूट एक साल के लिए दी गई है।















