BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

इस्टाग्राम में वर्क टू होम के नाम पर महिला शिक्षिका का पूरा प्रोफाईल लेकर पैसा कमाने का लालच देकर 6 लाख की ठगी, पुलिस ने की ये अपील…

रिव्यु करने और टास्क पुरे करने पर शुरू में दिये 5000 रूप्ये बाद में अधिक कमाई करने का लालच दिये और टास्क व जमा राशि की दुगनी करने का दिये लालच…अज्ञात खातों में ट्रांसफर कराये गये रकम और पैसा बढ़ने का देते रहे लगातार लालच…थाना कोतवाली में किया गया अज्ञात नंबर व लिंक के विरूद्ध अपराध दर्ज…घटना का मुख्य कारण असुरक्षित लिंक, अज्ञात व्हाट्सअप नंबर, अज्ञात टेलीग्राम में विश्वास दिखाना अपनी जानकारी साझा करना…

राजनंदगांव। 15.10.2025 थाना कोतवाली में एक शिक्षिका महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंस्टाग्राम चलाती है जहां उसे वर्क टू होम का विज्ञापन दिखा, जिसमें वह अपना इंन्टेस्टेड होना बताई इसके बाद महिला से उसका व्हाट्सअप नंबर लेकर महिला से एक योजना के बारे मे जानकारी देकर महिला की नाम पता उम्र प्रोफशन की जानकारी लेकर रिव्यु करने और विभिन्न प्रकार के आनलाईन टास्क पूरा करने नाम पर पहले 200, 300, 1100, 710 रूपये कुल 5000 लगभग इसके खाते में स्थानांतरण किये गये।

इसके बाद महिला को व्हीआईपी मेम्बर बनाने और अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर पैसा जमा करने का टास्क दिया गया, जिसमें उसे बीच बीच में स्टेटमेंट दिया गया और पैसा बढ़ने का लालच देते रहे और धीरे धीरे पैसा जमा करती रही जब प्रार्थिया ने विड्राल के बोला तब तक देर हो चुकी थी और महिला 6 लाख रूप्ये की ठगी का शिकार हो चूकी है।

इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात लिंक, व्हाट्सअप नंबर और खाता नबर की जानकारी लिया जा रहा है।

राजनांदगांव पुलिस आपसे अपील करती है कि किसी प्रकार के आनलाईन पैसा कमाने के झांसे में न आयें तथा असुरक्षित व अज्ञात लिंक, व्हाटसअप नंबर या टेलीग्राम पर अपनी जानकारी न दें।

Related Posts