भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ईओएस-09 उपग्रह का प्रक्षेपण कर दिया है। अंतरिक्ष में इस उपग्रह को भेजने से वैज्ञानिकों को सटीक तस्वीरें मिलेंगी, जिससे आपदा प्रबंधन आसान होगा। पीएसएलवी-सी61 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शनिवार को शुरू हुई थी। कृषि-वानिकी के लिहाज से इसरो का यह 101वां मिशन बेहद अहम है। प्रक्षेपण 5.59 बजे हुआ…
श्रीहरिकोटा (ए)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को अंतरिक्ष में भेजा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर यान को प्रक्षेपित किया गया। इसके लिए प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी61 की उलटी गिनती शनिवार को शुरू हो गई थी। ईओएस-09 किसी भी मौसम परिस्थिति में पृथ्वी की सतह की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम है।
इसरो के मुताबिक प्रक्षेपण की 22 घंटे की उलटी गिनती शनिवार को सुबह सात बजकर 59 मिनट पर शुरू हुई। पीएसएलवी-सी61 भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी- इसरो का 101वां मिशन है। पीएसएलवी श्रेणी का यह 63वां मिशन है। इस पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) से 24 घंटे सटीक और स्पष्ट तस्वीरें मिल सकेंगी।
















