CERT-In ने गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में इन बग की पहचान CIVN-2023-0361 और CIVN-2023-0362 के रूप में की है। CERT-In ने कहा है कि जो भी यूजर गूगल क्रोम या माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें…
नईदिल्ली (ए)। इंडियन कंप्यटूर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक बार फिर से दो प्रमुख ब्राउजर के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल क्रोम (Google Chrome) और माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) ब्राउजर हैकर्स के निशाने पर हैं। इन दोनों यूजर्स के डाटा किसी भी वक्त लीक हो सकते हैं।














