BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इन्वेस्ट-फार-एडू लाये हैं इन्वेस्टकूल जहा आप करते सकते है शिक्षा, निवेश और आर्थिक उन्नति पर चर्चा

भिलाई। सभी परिजनों का सपना होता है कि उनके बच्चे बेहतरीन शिक्षा ग्रहण करें और अपना भविष्य सुनहरा बनाएं लेकिन जानकारी के अभाव और अनियमित निवेश के चलते यह सपना अधूरा रह जाता है। बच्चों के भविष्य की प्लानिंग काफी पहले से करनी पड़ती है, तभी सही समय पर सारे संसाधन उपलब्ध हो पाते हैं। इसी विषय पर चर्चा करने के लिए इन्वेस्ट-फार-एडू लाये हैं इन्वेस्टकूल, हमारे शहर में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम जहां आप बच्चों की शिक्षा की संपूर्ण यात्रा को समझ सकेंगे।

भिलाई में आयोजित पत्रवार्ता में सीईओ, रोजी एफजल ने बताया कि शिक्षा की प्लानिंग में आमूल चूल परिवर्तन करने की आवश्यकता है। शिक्षा की गुणवत्ता, जो हर भारतीय से सम्बद्ध सबसे गंभीर पहलू है को तत्काल संबोधित करने के लिए ही इन्वेस्ट फार एडू की शुरूआत की गई है। सही समय पर जीवन के सारे लक्ष्यों जैसे कि बच्चों की उच्च शिक्षा और शादी, आर्थिक सुरक्षा, घर, रिटायरमेंट को पाने का एकमात्र जरिया निवेश है।

इन्वेस्ट फार एडू द्वारा आयोजित यह वार्तालाप इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है जहां अभिभावकों के सारे सवालों का जवाब दिया जाएगा। चाहे वह स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा की प्लानिंग हो, बाजार के उतार चढ़ाव को समझना, बेहतरीन पोर्टफोलियो बनाना, अनदेखे एवं असंतुलित आर्थिक खतरों से सुरक्षा, वैल्थ क्रिएशन या निवेश के मूल मंत्रों को जानना। कार्यक्रम के पहले वक्ता आदित्य अगरवाला सीएनबीसी टीवी 18, ईटी नॉव, ब्लूमबर्ग क्विंट, ईटी मार्केट और मनोकंट्रोल जैसे चैनलों पर आने वाले रिसर्च स्पेशलिस्ट हैं।

दूसरे वक्ता तुषार बोपचे आईआईएम कलकत्ता से योग्यता प्राप्त हैं जो फाइनेंस मार्केट की बड़ी कंपनियों-यस सिक्योरिटीज, आईआईएफएल, रिलायंस कैपिटल और इंडियाबुल्स में काम कर चुके हैं। आयोजन समिति में आर.के. मुखर्जी, नीरज खरिया, मनोज शर्मा, सनी त्रिसल, पीयूष अग्रवाल और विकल्प दुबे शामिल रहें। कंपनी का विजन साझा करते हुए तुषार ने बताया आईफोरई इन्वेस्टकुल भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। जनता के बीच जाकर जनता के लिए काम करना ही हमारा उद्देश्य है।

Related Posts