हमास के आतंकवादियों ने शनिवार तड़के इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जिससे युद्ध की स्थिति बन गई है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले किए…
नईदिल्ली (ए)। गाजा पट्टी में हमास के आतंकवादियों ने शनिवार तड़के इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जिससे युद्ध की स्थिति बन गई है. आतंकियों ने इजरायल पर धावा बोल दिया है, जिसकी पुष्टि इजरायल के अधिकारियों ने की है. हमास के आतंकवादियों की तरफ से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन लोग घायल हो गए. हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले किए।
हमास के आतंकवादियों के हमलों को देखते हुए इजरायल में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया. इसके साथ ही इजरायल के विदेश मंत्रालय ने चेतवानी देते हुए कहा है कि हमास के आतंकी संगठन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक घंटे पहले हमास के आतंकी संगठन ने हमला किया. उन्होंने रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की. इजरायली डिफेंस फोर्स नागरिकों की रक्षा करेगी और हमास के आतंकियों को सबक सिखाएगी।
I can see smoke across the borders. #Gaza pic.twitter.com/eXd0LraQQ7
— Muhammad Smiry 🇵🇸 (@MuhammadSmiry) October 7, 2023
इजराइल के लोगों को घर में रहने का आदेश सीएएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजे. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि पीएम और रक्षा मंत्री तेल अवीव में रक्षा बलों के मुख्यालय में सुरक्षा का मूल्यांकन कर रहे हैं. इसके साथ ही, फ़िलहाल इज़राइल ने निवासियों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है।
Less rockets being fired from Gaza pic.twitter.com/ZcL3vLQQxu
— Muhammad Smiry 🇵🇸 (@MuhammadSmiry) October 7, 2023
इससे पहले, हमास ने कहा कि इज़राइल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे गए, उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने इज़राइली कब्जे के खिलाफ “ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड” शुरू कर दिया है. ताजा माहौल को देखते हुए इजराइल की सेना ने भी कहा है कि वो जंग के लिए तैयार है. आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए ‘रेडिनेस फॉर वॉर’ का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही गजा में शिक्षा मंत्रालय ने आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
Less rockets being fired from Gaza pic.twitter.com/ZcL3vLQQxu
— Muhammad Smiry 🇵🇸 (@MuhammadSmiry) October 7, 2023
दरसअल, इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है. यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है. फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है. वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है. ऐसे में आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है।
Rockets firing hasn’t stopped since the morning! #Gaza pic.twitter.com/cw7U9acgPp
— Muhammad Smiry 🇵🇸 (@MuhammadSmiry) October 7, 2023















