BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

इंस्ट्राग्राम में बच्चो के अश्लील वीडियों वायरल करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी के विरूद्ध थाना में अपराध क्रमांक 526/22 धारा 67बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम पंजीबध्द…

जांजगीर चांपा। सीसीपीडब्लूसी योजना अर्न्तगत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साईबर टाईप लाईन नंबर जिसमें विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एंव बच्चों से संबधित किये जा रहे अपराध के संबंध में निगरानी रखी जाती है। इनके द्वारा एक संदेही जिसके द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से दिनांक 20.01.21 को इस्ट्रागाम सोशल मीडिया पर नाबालिक बच्चो से संबंधित अश्लील वीडियों अपलोड कर वायरल करने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी हरीश पटेल निवासी धुरकोट के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 526/22 धारा 67बी सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम पंजीबध्द किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर आरोपी हरीश पटेल निवासी धुरकोट को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से मोबाईल एवं सीम बरामद किया गया।

आरोपी हरीश पटेल निवासी धुरकोट को दिनांक 12.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. मुकेश यादव,आरक्षक दिलीप सिंह एवं राकेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts