BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

इंस्टाग्राम में लगे स्टोरी फोटो को एडिटिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

उक्त अश्लील वीडियो, फोटो को यूट्यूब, फेसबुक सोशल मीडिया में डाल दिया हूँ कहकर मैसेज कर प्रार्थिया के फोटो को एडिटिंग कर सोशल मीडिया में वायरल दूंगा कहकर धमकी देकर वायरल कर दिया…

धमतरी। थाना सिहावा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुकुन्दपर की प्रार्थिया के मोबाईल पर दिनांक 19.01.2022 को पप्पु सोलंकी नामक इंस्टाग्राम आईडी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन, मैसेज कर वीडियो कॉल करने धमकी देकर वीडियो कॉल नहीं करने पर प्रार्थिया के इंस्टाग्राम में लगे स्टोरी फोटो को एडिटिंग कर प्रार्थिया का अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सअप किया है। उक्त अश्लील वीडियो, फोटो को यूट्यूब, फेसबुक सोशल मीडिया में डाल दिया हूँ कहकर मैसेज कर प्रार्थिया के फोटो को एडिटिंग कर सोशल मीडिया में वायरल दूंगा कहकर धमकी देकर वायरल कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 11/22 धारा 354घ 509ख, 506 भादवि0 67 (ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एंव के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी मयक रणसिंह के नेतृत्व में आरोपी के मोबाईल नंबर का काल डिटेल,टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी पप्पु सोलकी पिता कनिराम सोलकी उम्र 25 वर्ष निवासी हसाखेडी थाना चन्द्रावती गंज जिला इंदौर (मध्यप्रदेश) का पता तलास हेतु टीम गठित कर दीगर राज्य मध्य प्रदेश रवाना किया गया था जो आरोपी पप्पु सोलकी को हंसाखेड़ी जिला इंदौर से हिरासत में थाना सिहावा लाया गया।

अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 29.12.22 के 12/20 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्य में निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि० जीएस राजपुत, सउनि० राकेश मिश्रा, प्रआर० 193 दीनू मारकंडे का विशेष योगदान रहा।

Related Posts