नईदिल्ली (ए)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पिछले दिनों विभिन्न 513 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन मांगे है। इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा और आईटीआई पास कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2021 है. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 अक्टूबर 2021 को विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को यह नौकरी मिल जाएगी।
भर्ती से सम्बंधित जरूरी तारीखें-
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 21 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 12 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 12 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख- 23 अक्टूबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- 14 अक्टूबर 2021
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री/डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों पर आईटीआई कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि आवेदन केवल वही लोग कर पाएंगे, जिनके पास संबंधित फील्ड में 1 साल का अनुभव होगा. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से सबमिट किया किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट https://iocl.com पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिल जाएगा।
नोट: आवेदन करने के पूर्व सम्बंधित के ऑफिशियल वेबसाइट पर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेवे।















