BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- ASEAN में सभी देशों की आवाज सुनी जाती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे हुए हैं…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए जकार्ता पहुंचे हुए हैं. यहां पर उन्होंने कहा-आसियान में सभी देशों की आवाज सुनी जाती है और हम पूरी दुनिया में ग्लोबल साऊथ की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा, हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है. इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति विडोडो का अभिनंदन करता हूं. आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उनको बहुत-बहुत बधाई. पीएम मोदी ने कहा, आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है. भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है. वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है।

 

Related Posts