BREAKING

Uncategorised

आशीष मिश्रा ने नए अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) रायपुर के रूप में पदभार ग्रहण किया

आशीष मिश्रा ने नए अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) रायपुर के रूप में पदभार ग्रहण किया…

रायपुर-29 नवम्बर,2021/पीआर/आर/381: 1997 बैच के भारतीय रेल सेवा इंजीनियर्स (आईआरएसई) के अधिकारी आशीष मिश्रा ने 29 नवंबर 2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के रायपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया।इस पदस्थापन से पहले वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य इंजीनियरिंग (ट्रैक मशीन) थे।

आशीष मिश्रा ने एनआईटी, रायपुर से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और जी एस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस , इंदौर से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है।उन्हें रेलवे में 23 से अधिक वर्षों का विविध अनुभव है और उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्वी रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ओपन लाइन, निर्माण और सतर्कता विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

वरि. मंडल इंजीनियर (समन्वय) रायपुर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह के आयोजन, एक्सप्रेस वे के लिए नैरो गेज लाइन के हस्तांतरण एवं रायपुर रेलवे स्टेशन के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

मुख्य अभियंता/ट्रैक मशीन के पद पर इनके नेतृत्व में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रैक मशीनों का प्रदर्शन भारतीय रेलवे में सर्वश्रेष्ठ रहा है। आशीष मिश्रा ने भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय अकादमी वडोदरा, इनसीड सिंगापुर, एवं आईसीएलआईएफ मेलशिया में एडवांस मेनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Related Posts