गुण्डरदेही। दिनांक 09/05/2021 को कोविड-19 सम्पूर्ण लॉकडाउन पेट्रोलिंग के दौरान बेवजह घूमने वालो को चेकिंग के दौरान दुर्ग से धमतरी की ओर जा रही आल्टो वाहन क्रमांक CG-07-2605 को चेक करने पर अवैध रूप से रखे 12 बोरी जर्दायुक्त पान बाग मसाला जुमला 785 पैकेट कीमती लगभग 84680 रुपया बरामद किया गया। जिसके संदर्भ में वाहन चालक तामन लाल साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 31 साल दोहरागहन्न थाना रानीतराई जिला दुर्ग से वैध दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर धारा 102 जा० फो० में जप्त कर अग्रिम फूड अवमसेफ्टी विभाग बालोद को भेजा जा रहा है।
कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी विनय साहू ,सु उ नि दुर्जन लाल रावते, प्रधान आरक्षक 358 लक्मन नवरंगे, आरक्षक 96 परवीन सोनी, सैनिक 119 साधु राम शामिल थे।











