हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई है। आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता है। खचाखच भरे स्टेडियम में खिलाड़ियों और टीम को इनाम दिया गया। आइए जानते हैं किसे कौन सा अवॉर्ड मिला…
अहमदाबाद (ए)। आईपीएल का 18वां सत्र अपने अंजाम पर पहुंच गया है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपना पहला खिताब जीत लिया। मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश हुई।
आईपीएल ऑरेंज कैप (IPL ORANGE CAP): यह अवॉर्ड पूरे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।
फेयर प्ले अवॉर्ड (FAIR PLAY AWARD): यह अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अनुशासन के साथ खेला है ।
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: उस खिलाड़ी को यह अवॉर्ड दिया जाता है जो पूरे आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन रहा हो।
आईपीएल पर्पल कैप (IPL PURPLE CAP): इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (EMERGING PLAYER OF THE SEASON): यह अवॉर्ड सीजन में उभरते सितारे को दिया जाता है। विजेता को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विजेता टीम पर होगी नोटों की बारिश
हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब के कोच और सपोर्ट स्टाफ को रनर अप की शील्ड और आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।
| स्टेज | टीम | मिली राशि |
| चैंपियन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 20 करोड़ रुपये |
| रनर-अप | पंजाब किंग्स | 12.5 करोड़ रुपये |















