BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आरजेडी में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है, उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है…

 

काराकाट (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के राज में नक्सलियों ने सभी को डराकर रखा था. लेकिन आज नक्सलियों की पुरजोर तरीके से सफाई चल रही है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले धमकी देते थे कि बड़े भ्रष्टाचारियों पर हाथ डालो तो मोदी की कुर्सी हिला देंगे, लेकिन मोदी डरता नहीं है. जिसने गरीब लूटा है, उसे जेल जाना पड़ेगा, जेल में जीना पड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं गारंटी दे रहा हूं जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है, उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. बिहार को लूटने वालों को एनडीए सरकार छोड़ेगी नहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले बिहार और बिहारियों के अपमान के खिलाफ आवाज तक नहीं उठाते. उन्होंने कहा कि लालटेन लेकर जो मुजरा करने वाली जमात है, ये बिहारियों का अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही है. कांग्रेस के खिलाफ़ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है. RJD में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए।

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक विपक्ष की राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चली है. लेकिन हमने इनके डर के गुब्बारे को फोड़ दिया है. ये 70 साल से डरा रहे थे कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी तो आग लग जाएगी, देश में बम धमाके होंगे. लेकिन हमने धारा 370 हटाई. लेकिन कहीं आग नहीं लगी, कहीं बम धमाके नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि ये डरपोक कांग्रेस और आरजेडी वाले कह रहे हैं पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इनसे डरो. लेकिन मोदी इनकी तरह डरता नहीं है. हमने अपनी सेना को कहा कि जाओ घर में घुसकर मारो. आज पाकिस्तान कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भोजपुर भाषा में लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस बार वोट डालकर प्रधानमंत्री भी पक्का कर लेंगे। चार जून की शाम होते-होते बिहार में एक और काम होगा। राजद वाले कहेंगे के कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी। कांग्रेस का शाही परिवार हार का ठिकरा खरगे जी के सिर पर फोड़ कर छुट्टियां मनाने विदेश चला जाएगा।

कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन को देश बार-बार खारिज कर चुका है। नकार चुका है। इनके पास विजन नहीं है। इनके पास हौसला का नामों-निशान नहीं है। इनके पास हताशा ही भरी पड़ी है। इनके पास नीति नहीं है। निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। वर्षों तक इनकी राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चलती रही है।

लेकिन, मोदी ने इस डर के गुब्बारे को फोड़ दिया है। अब मोदी इनके डर को भी डरा रहा है। यह इंडी गठबंधन वाले देश को डराते थे। 70 साल तक देश को डराते रहे। कहते थे अयोध्या में अगर राम मंदिर बना तो देश में खून की नदियां बहेगी। आज रामलला मंदिर में विराजमान हुए तो क्या खून की नदियां बही क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि राजद में हिम्मत नहीं कि बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक शब्द भी कह पाए। इंडी गठबंधन के एक साथी डीएमके के नेता ने बिहारियों को लिए भद्दी-भद्दी गालियां बोली। तेलंगाना में बिहारियों का अपमान किया गया। बंगाल में ममता बनर्जी अपमान करती हैं। लेकिन, राजद को आपके स्वाभिमान और प्रतिष्ठा की चिंता नहीं है।

इनलोगों ने एक शब्द नहीं बोला। इन्हें सिर्फ वोट बैंक की चिंता है। पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आया। वह गुंडे, लुटेरे, हत्यारे छिपे हुए हैं। वह मौके की तलाश है। अगर गलती से भी इंडी गठबंधन मजबूत हुआ तो वह बाहर निकल आएंगे और आपका भविष्य फिर से तबाह कर देंगे।

Related Posts