BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक सितलेश पटेल ने वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मैडल, एसपी मोहित गर्ग ने दी बधाई

थाईलैंड के पट्ठाया में 16 से 19 जुलाई 2025 तक वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैम्पीयनशिप का हुआ था आयोजित…

थाईलैंड के पट्ठाया में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चैम्पीयनशिप में सिल्वर मैडल जितने पर छ0ग0 पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम सहित पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर दी गई बधाई…

आरक्षक क्रमांक 505 सितलेश पटेल जिला राजनांदगांव के आईजी ऑफिस राजनांदगांव में पदस्थ है…

सितलेश पटेल भारत देश के एकलौते ऐसे खिलाडी हैं, जो वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं…

सितलेश पटेल 22 से 28 अप्रैल 2025 तक यूएई दुबई में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय चौंपियनशिप खेल में भी गोल्ड जीत चुका है…

सितलेश विगत कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं…

 

राजनांदगांव। सितलेश पटेल 16 से 19 जुलाई तक थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चौंपियनशिप खेल में सिल्वर मैडल जीता है, ज्ञात हो की सितलेश पटेल भारत देश के एकलौते ऐसे खिलाडी हैं, जो वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। सितलेश विगत कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं।

थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफि्ंटग चौंपियनशिप खेल में जीत के वापस अपने छत्तीसगढ़ आने पर छग पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम सहित पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई।

Related Posts