BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक बर्खास्त, चोरी के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने एसपी ने लिया निर्णय

आरक्षक द्वारा पुलिस बल में रहते हुए इस तरह से चोरी की घटना को एक संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए अंजाम देना किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है…

 

 

जांजगीर चांपा। आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.05-2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरक्षक द्वारा पुलिस बल में रहते हुए इस तरह से चोरी की घटना को एक संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए अंजाम देना किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है।

आरक्षक का इस तरह से तीन-तीन चौरी जैसी घटना में सम्मिलित होना विभागीय व्यवस्था एवं नियमों के विपरीत आचरण को प्रदर्शित करना पाए जाने से उसको दिनांक 05.06.2025 को सेवा से पदच्युत किया गया।

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही: पीड़िता का जान पहचान ग्राम भैसतरा निवासी के अनुज बंजारे से हुआ तो दोनो एक दूसरे से बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2025 धारा 69 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबंध पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर. शरीफुददीन, आरक्षक अजय भानू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts