BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक को पत्नी के साथ वर्दी में डांस करना पड़ा महंगा, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

यह भी माना जा रहा है कि नियम के अनुसार, पुलिस वर्दी में इस तरह के वीडियो बनाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे में एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है…

 

 

बिलासपुर। आरक्षक वर्दी पहनकर पत्नी संग डांस करने लगा। कॉन्स्टेबल ने हाय रानी, हेलो रानी गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को एसएसपी रजनेश सिंह ने इसे अशोभनीय आरचरण माना है। उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कॉन्स्टेबल देवानंद कैवर्त्य को लाइन अटैच कर दिया है।

दरअसल, वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल पुलिस वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ ‘हाय रानी, हेलो रानी’ गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त्य ने अपना वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में वायरल किया है।

पुलिस अफसरों ने जानकारी ली, तब पता चला कि आरक्षक देवानंद कैवर्त्य इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। यही वजह है कि उसने अपनी पत्नी संग डांस करते हुए रील बनाया है। हालांकि, उसकी गलती यह थी कि उसने वर्दी पहनकर यह वीडियो बनाया है।

एसएसपी रजनेश सिंह का मानना है कि, आरक्षक देवानंद कैवर्त्य का यह कृत्य पुलिस यूनिफार्म का दुरुपयोग है। ऐसा कर उसने अशोभनीय आचरण का परिचय देते हुए पुलिस विभाग के उत्कृष्ट मापदंडों का उल्लंघन किया है।

यह भी माना जा रहा है कि नियम के अनुसार, पुलिस वर्दी में इस तरह के वीडियो बनाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। ऐसे में एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि, पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है, यूनिफार्म गर्व का प्रतीक है। उसको पहनकर निजी ख्वाइशें और इस तरह की हरकतें कोई नहीं कर सकता। इस तरह से वर्दी में डांस और रील बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Posts