BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोग से 15 लाख रुपए धोखाधड़ी करने वाला आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार

 

 

दुर्ग। प्रार्थी मिलेश चतुर्वेदी, केवल कुमार बांधे कुंदन कुमार द्वारा, वार्ड क 02 फरसगॉव जिला कोण्डागांव निवासी दीपेन्द्र कुमार नाग पिता शिवलाल नाग उम्र 35 वर्ष केविरूद्ध पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर तीनों से (08 लाख 05 लाख 02 लाख) कुल 15 लाख रूपये लेकर घोखाधडी करने के संबंध में लिखित आवेदन पेश किया गया. आवेदन के मजमुन पर दीपेन्द्र कुमार नाग के विरूद्ध थाना रानीतराई में अपराध के 07/2022 धारा 420 भादवि कायम किया गया तब से आरोपी फरार था जिसे पकडने प्रयास थाना रानीतराई पुलिस द्वारा लगातार जारी था।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव जिला दुर्ग के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू के दिशा निर्देश में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में अपराध क्रमांक 07/2022 धारा 420 भादवि के आरोपी दीपेन्द्र कुमार नाग को पकड़ने में रानीतराई पुलिस को सफलता मिली।

आरोपी दीपेन्द्र कुमार नाग लगातार अपना ठिकाना बदल कर पुलिस को चकमा देने का प्रयास कर रहा था, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित की गई तथा साईबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को उसके गृहग्राम फरसगॉव जिला कोण्डागाँव से पकडा गया, आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकरी पाटन देवांश राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनोज प्रजापति, सउनि नकुल ठाकुर, सउनि रेमन साहू, प्र० आर० लोकेश लहरी, आर० तालेन्द्र चंद्राकर० आर० डिकेश बंछोर, आर० धनंजय सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

विवरण- अपराध क्रमांक 07/22. धारा 420 भादवि आरोपी दीपेन्द्र कुमार नाग पिता शिवलाल नाग उम्र 37 वर्ष साकिन फरसगॉव थाना फरसगॉव जिला कोण्डागाँव (छग) गिरफतारी।

Related Posts