आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की ली समीक्षा बैठक, मिशन मोड पर करें काम, प्रगति नहीं दिखी तो होगी कार्रवाई- आयुक्त
भिलाई। भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करे, विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होनी चाहिए, प्रगति नहीं दिखाई दी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, जनता की समस्याओं को दूर करने तथा विकास कार्यों को गति देने मिशन मोड पर काम करें। सफाई व्यवस्था, जल जनित बीमारी की रोकथाम, शुद्ध पेयजल, विद्युत एवं मुलभूत समस्याओं से रूबरू होकर इसका निराकरण करे। प्रत्येक जोन आयुक्त से उनके जोन क्षेत्र में चल रहे प्रमुख कार्यों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य लेकर काम करे, हर कार्यों का डेड लाइन तय करे, प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करे। अप्रारंभ कार्यो के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत से कार्य अप्रारंभ है, जो कार्य प्रारंभ किये जा सकते है शीघ्र प्रारंभ करे। अप्रारंभ होने के कारणों को भी उन्होंने पूछा।
मुख्यमंत्री की घोषणा, ईडब्ल्यूएस की जमीन, पट्टा वितरण के कार्य, जन चौपाल, पीजीएन, जनदर्शन, 14 एवं 15 वे वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, बीएसपी से एनओसी प्राप्त नहीं होने वाले कार्य, गोठान, गोधन न्याय योजना, पेंशन, जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं डेंगू नियंत्रण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर, वाटर एटीएम, लोकार्पण एवं भूमि पूजन योग्य कार्य, अमृत मिशन, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राजस्व, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जैसे विषयों पर भी जानकारी ली। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यू.के. धूलेन्द्र, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, नेहरू नगर जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़, वैशाली नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, मदर टैरेसा नगर जोन आयुक्त ऐसा लहरें, बीएसपी क्षेत्र की जोन आयुक्त प्रीति सिंह एवं शिवाजी नगर जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा उपस्थित थे।
सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम एवं टाउनशिप के अधिकारियों ने बीएसपी क्षेत्र का किया संयुक्त निरीक्षण

शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे भिलाई निगम एवं बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टाउनशिप में सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर कई क्षेत्रों का दौरा किए। इस दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बैकलाइन की सफाई भी देखी, कुछ स्थानों पर सफाई नहीं होने पर उन्होंने बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से बैकलाइन सफाई की व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली, प्रबंधन ने बताया कि वर्ष भर में एक बार बैकलाइन की सफाई की व्यवस्था की गई है, आयुक्त ने कहा कि बैकलाइन में अनावश्यक झाड़ियां उग जाने से तथा सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा बढ़ने की संभावना है तथा मच्छरों को छिपने की पर्याप्त जगह मिलती है इसलिए पूर्णत: सफाई अत्यंत आवश्यक है इस दिशा में कार्य करने उन्होंने कहा है। स्पॉट पर सफाई व्यवस्था को परखने के बाद कई सारी मुद्दों पर चर्चा हुई और इस अनुरूप आगे काम करने कहा गया।
वहीं बीएसपी क्षेत्र के कई घरों से पानी का सैंपल लेकर फीडबैक लिया गया, रहवासियों ने बताया कि पानी पहले से बेहतर हुआ है। कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर आज अधिकारियों ने टाउनशिप का संयुक्त विजिट किया। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक दिवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, प्रभारी सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता श्वेता महेश्वर, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक वी.के. सैमुअल, जोनल प्रभारी चंदन शर्मा, बीएसपी प्रबंधन से राधिका श्रीनिवासम अभियांत्रिकी नगर सेवाएं विभाग, के.के. यादव उप महाप्रबंधक ने टाउनशिप के सेक्टर 6 ए मार्केट, सेक्टर 4 ए मार्केट, एसएनजी स्कूल के समीप, सिविक सेंटर, सेक्टर के घरों के पीछे का क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किए। निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी मिली, खाद्य सामग्री विक्रय करने वाले दुकानों से भी निकलने वाले कचरे अव्यवस्थित पाए गए, बड़ी संख्या में सड़क किनारे झाड़ियां उगी हुई मिली, निर्माण एवं विध्वंस के कचरे पाए गए, डस्टबिन के आसपास कचरे का जमवाड़ा मिला, नाली सफाई नहीं होने से कुछ स्थानों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित है, सार्वजनिक शौचालय का भी इस दौरान निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में अति शीघ्र सुधार लाने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन 100% घरों से करने, मार्केट क्षेत्रों में कचरे का निरंतर उठाव, डस्टबिन से कचरे का प्रतिदिन उठाव, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से जुर्माना, निर्माण एवं विध्वंस के मलबे का उचित निपटान, सड़क किनारे उग आई अनचाही झाड़ियों की सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन लेने के लिए शत-प्रतिशत कार्य तथा इसके लिए जागरूकता अभियान ताकि कचरा कोई बाहर न फेक सके यदि बाहर फेंके तो अर्थदंड की वसूली, नालियों की सघन रूप से सफाई, जलजमाव वाले स्थल को चिन्हित करते हुए निराकरण, सार्वजनिक शौचालय की सफाई एवं रोड स्वीपिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा हुई और इस दिशा में बीएसपी प्रबंधन को आगे कार्य करने कहा गया।















