BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जनकल्याणकारी कार्यो के साथ की साल की शुरुआत, पेंशन स्वीकृति कर स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान

भिलाई। वर्ष 2022 के प्रथम दिन की शुरूआत निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पेंशन स्वीकृत कर किया वहीं उन्होंने स्वच्छता दीदीयो का सम्मान कर उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। निगम आयुक्त जब कार्यालय पहुंचे उनका पहला कलम जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये चला और उन्होंने चार पात्र हितग्राहियों के पेंशन की स्वीकृति दी।

स्वीकृति देते ही इन चारो हितग्राहियो के खाते में राशि तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया। पेंशन शाखा योजना के प्रभारी अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 18 वर्ष उम्र से अधिक एवं 60 वर्ष उम्र समूह से कम के किसी परिवार के मुखिया का स्वर्गवास होने पर उनके कमाउ सदस्य को 20000 रूपये अनुग्रह राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है। लेकिन इसके लिये बीपीएल कार्डधारी होना आवश्यक है। निगम आयुक्त ने आज सेक्टर क्षेत्र की निवासी नूरजहां, कमलजीत कौर, वाई दयामणी और सत्यप्रिया सोनानी के पेंशन को स्वीकृत किया और उनके खाते में राशि हस्तांतरित कराई।

इधर सफाई कामगार स्वच्छता दीदीयो का निगम आयुक्त ने नववर्ष के उपलक्ष्य में सम्मान किया, उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इनका अहम योगदान सदैव रहा है, स्वच्छता दीदी का सम्मान पूरे भिलाई निगम के स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान है, सभी के अथक परिश्रम से स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम पायदान पर आने प्रयासरत रहेंगे। नववर्ष के प्रथम दिन निगमायुक्त सभागार में सभी अधिकारी/कर्मचारी से मिले और सभी को अच्छे कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके धलेंद्र, आर पी जोशी, बीके देवांगन, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं मनीष गायकवाड, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, राजस्व अधिकारी एन आर रत्नेश, कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा एवं संजय शर्मा, तुलसी वृंदा देवांगन, विद्याधर देवांगन, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू एवं संजय शर्मा, शरद दुबे, मोहंती, राजदीप वैष्णव, जयकुमार जैन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts