दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर में आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उपायुक्त,कार्यपालन अभियंता सहित अफसराें के साथ की बैठक,काम में देरी पर कहा कार्यो में ध्यान ज्यादा रखें। नगर निगम क्षेत्र में चल रही केंद्र की योजनाओं एवं राज्य की योजनाओं के कामाें की समीक्षा की। निर्माण कार्यों की स्थिति भी जानी। निर्माण कार्य में हो रही देरी के लिए न करें। डीएमएफ आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य तथा 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा।आयुक्त ने कहा कि नगर निगम दुर्ग में जितने भी बड़े छोटे कार्य चल रहे है एक भी कार्य समयावधि में पूरा नहीं हाे रहा है। आयुक्त ने अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफसराें से निर्माण कार्यों की निगरानी करने व गुणवत्ता पूर्वक कराने के लिए कहा। लोगों को साफ पानी देने के लिए व छुटे हुई स्थानों में पाइप लाइन विस्तार, गरीबो व किरायेदारों के लिए बन रहे प्रधानमंत्री आवास,शहर में साफ सफाई व्यवस्था, इसी प्रकार उद्यानों की सिचाईं में साफ सफाई एवं अन्य जगहों में वृक्षारोपण के लिए जगह चिन्हित करेगे,पेयजल जल समस्याओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए, सड़क पर अवैध रूप से भवन सामग्री सी एन्ड डी मलमा डालने वालों के खिलाफ भवन शाखा व कर्मशाला विभाग मिलकर कार्यवाही कर जुर्माना वसूल करेगे । इंद्रिरा मार्केट दुकान के बाहर सामान एवं अतिक्रमण को हटाया जाए महिला समृद्धि बाजार में पौनी पसारी, गार्डन व सौंदर्यीकरण सुआ चौक, बस स्टेण्ड, यात्री प्रतीक्षालय की निरन्तर साफ सफाई, दुकान आबंटन समीक्षा, किराये राशि जमा करने नही करने पर दुकानों की कुर्की, बड़े गोदमो व बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कलेक्टर टीएल, जनदर्शन, जन शिकायत निवारण, पीएमओ पीजी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी शिकायतों के निवारण हेतु निर्देश अफसरों को दिए।अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों व पेंडिंग कार्यो को तत्काल निराकरण करेगे। बैठक में मौजूद थे उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,लेखाधिकारी आरके बोरकर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,उपअभियंता राजेन्द्र धाबाले,उपअभियंता भीमराव, उपअभियंता पंकज साहू,राजस्व अधिकारी आरके बंजारे, अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,निज सहायक आयुक्त मनोहर साहू, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, प्रभारी राजस्व अधिकारी,नारायण यादव,निज सहायक आयुक्त शुभम गोईर,मुक्तेश कान्हा, शोएब अहमद,आशुतोष सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
आयुक्त ने अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा, रजिस्टर में नही लगाई हाजरी 6 कर्मचारियो का वेतन काटने का आदेश
हडताल के बाद निगम दफ्तर खुलते ही सोमवार को आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निरीक्षण किया।कार्यालय के कामकाज को देखा। निगम की योजनाओं से संबंधित फाइलों एवं हाजिरी रजिस्टर को खंगाला। आयुक्त ने कार्यालय में दो घंटे तक फाइलों एवं हाजिरी रजिस्टरों की जांच के साथ संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिया।आयुक्त के आने की सूचना मिलते ही कर्मी अपडेट हो गए थे। कार्यालय में सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में कुछ लोग तैनात दिखे। आयुक्त श्री सर्वे के द्वारा जब हाजरी रजिस्टरों की जांच की कुछ कर्मचारियों द्वारा हाजरी रजिस्टर में दर्ज नही किया गया था,आयुक्त ने हाजरी रजिस्टर की जांच करते 6 कर्मचारियों का रजिस्टर में नही लगाई हाजरी इनका कटा वेतन सचिव शरद रतनाकर एक माह का वेतन काटने, भीम निषाद, भगत सिंग यादव,ओमकार ताम्रकार,तीर्थ घनकार,भृत्य विशाल सिंह द्वारा समय सीमा पर रजिस्टर में हाजरी नही लगाने पर एक दिन का वेतन काटने के लिए निर्देश दिए व निगम कर्मी भुनेश्वर सोनी द्वारा सालों से बिना सूचना दिए कार्यलय में अनुउपस्थिति पाया गया बर्खास्त करने के लिए निर्देश दिए।
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के सभी विभागों का निरीक्षण करते हुए कहा की सप्ताह में दो दिन कार्यलय का निरीक्षण करेगे,उन्होंने अधिकारी को निर्देश किया सभी अपने विभाग में हाजिरी रजिस्टर रखेंगे,आयुक्त ने मुख्य कार्यालय के समस्त विभागों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिए गए दायित्व के निर्वहन की जानकारी ली। उन्होंने स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, संपत्तिकर एवं संपदा विभाग, रिकॉर्ड रूम, भवन अनुज्ञा विभाग, लोक सेवा केंद्र के काउंटर, राजस्व विभाग,बाजार विभाग, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, जन सूचना विभाग, योजना विभाग, लेखा विभाग, स्थापना शाखा, अधीक्षण अभियंता कक्ष एवं पेंशन शाखा,जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र विभाग, जनसंपर्क विभाग इत्यादि महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान पेंशन से संबंधित पेंडिंग एवं राशन कार्ड कार्यों की जानकारी ली, कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित दावा-आपत्ति के बारे में पूछा, स्वास्थ्य अधिकारी से उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों से इस दौरान कार्यालयीन समय पर उपस्थित रहकर कर्तव्य निष्ठा से कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,निज आयुक्त शुभम गोइर,सहित आदि मौजूद रहे।
निगम दुर्ग में अधिकारी व कर्मचारियों के हुए तबादले
नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। उन्होंने निगम मुख्यालय सहित फील्ड सभी में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को दूसरे विभागों की जिम्मेदारी दी है। आयुक्त के इस आदेश से पूरे निगम में हड़कंप मचा हुआ है। आयुक्त प्रकाश सर्वें के ट्रांसफर आदेश के तहत मोहेन्द्र साहू, उपायुक्त को प्रभारी राजस्व अधिकारी का प्रभार सौपे हुए एतद् द्वारा नोडल बाजार विभाग के दायित्वों से मुक्त किया जाता है। शेष प्रभार यथावत् रहेंगे।कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे वार्ड 01 से 08 तथा 13 एवं 56 राजेन्द्र धबाले व सहायक अभियंता आरके पालिया,वार्ड 09 से 12 एवं 23 से 28 तक का सहायक अभियंता वीपी मिश्रा व आरके पालिया, वार्ड 14 से 16 एवं 57, 58 सुरेश केलवानी व आरके पालिया,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा वार्ड 17 से 22 एवं 59 व 60 उपअभियंता पंकज साहू सहयक अभियंता जितेंद्र समैया वार्ड 29 से 35 उपअभियंता करण यादव,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,वार्ड 36 से 45 विकास दमाहे एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान,वार्ड 46 से 55 उपअभियंता मोहित मरकाम सहायक अभियंता गिरीश दिवान
सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता राजेन्द्र ढबाले व्ही०पी०मिश्रा सुरेश केवलानी आर0के0 पालिया, प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता, जितेन्द्र समैया. सहायक अभियंता, एस०डी० शर्मा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री गिरीश दीवान, प्रभारी सहायक अभियंता भीमराव, उपअभियंता को अमृत मिशन के साथ-साथ जलप्रदाय विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगे। एतद् द्वारा श्री राजेन्द्र ढबाले, उपअभियंता को जलप्रदाय विभाग के समस्त दायित्वों से मुक्त किया जाता है। 14 वे वित्त एवं 15वे वित्त आयोग अंतर्गत समस्त कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी एवं प्रकाशचन्द थावानी, प्रभारी सहायक अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। कुमारी आशमा डहरिया, उपअभियंता को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत समस्त कार्यो में संलग्न किया जाता है। एतद् द्वारा इनको लोककर्म विभाग के समस्त दायित्वों से मुक्त किया जाता है।कुमारी श्वेता महलवार, उपअभियंता को लोककर्म विभाग के कार्यालयीन कार्य में संलग्न किया जाता है। वे श्री प्रमोद दुबे, कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में कार्य सम्पादन करेंगे इसके अलावा जावेद अली, स्वास्थ्य अधिकारी को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ बाजार अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगे।
थानसिंह यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रभारी बाजार अधिकारी के दायित्वों से मुक्त करते हुए बाजार विभाग में नस्ती प्रभारी के पद पर पदस्थ किया जाता है।तथा प्रभारी जनसम्पर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा जाता है। दुर्गेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक को राजस्व विभाग में वार्ड 1 से 20 तक राजस्व वसुली एवं राशनकार्ड एवं पेशन शाखा का प्रभार सौपा जाता है।एतद् द्वारा पूर्व के समस्त प्रभार से मुक्त किया जाता है। नारायण यादव, राजस्व निरीक्षक को वार्ड 21 से 40 तक का राजस्व वसूली का प्रभार सौपा जाता है। तथा निर्वाचन एवं जनगणना का अतिरिक्त दायित्व निर्वहन करेंगे। प्रकाशधर दीवान, सहायक राजस्व अधिकारी को वार्ड 41 से 60 तक राजस्व वसूली हेतु प्रभार सौपा जाता है। भुपेन्द्र गोईर (शुभम), निज सहायक आयुक्त को अपने मूल कार्यो के साथ-साथ स्थापना शाखा का मुख्य लिपिक का प्रभार सौपा जाता है । एतद् द्वारा श्री मनोहर साहू, सहायक ग्रेड- को स्थापना शाखा के दायित्व से मुक्त किया जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगा।सुश्री शानु कोठारी, सहायक ग्रेड-02, को लेखाशाखा से लोककर्म विभाग के मुख्य लिपिक का दायित्व सौपा जाता है। एतद् द्वारा लेखापाल के दायित्वों से मुक्त किया जाता है। सुनील यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को लोककर्म विभाग से लेखाशाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। संजय निर्मलकर, सहायक ग्रेड-03,को अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी लेखापाल का प्रभार सौपा जाता है। जितेन्द्र समैया, सहायक अभियंता को अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। शेष कार्य यथावत् रहेंगा। गिरीश दीवान, प्रभारी सहायक अभियंता को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ कर्मशाला विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपते हुए एतद् द्वारा आर.के. जैन, सहायक अभियंता को कर्मशाला विभाग के दायित्वों से मुक्त किया जाता है। शिव शर्मा, उपअभियंता को अपने मूल कार्यो के साथ-साथ अतिक्रमण प्रभारी का दायित्व सौपा जाता है। राजू चन्द्राकर, सहायक राजस्व निरीक्षक को राजस्व विभाग से जलप्रदाय विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। तारा पाटिल, सहायक राजस्व निरीक्षक को आयुक्त आवक-जावक शाखा से लोककर्म विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।
कुमारी नेहा यादव, सहायक ग्रेड-3 को लोककर्म विभाग से आयुक्त आवाक जावक शाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।कुमारी माया ताम्रकार, सहायक ग्रेड-03 को राजस्व विभाग से भवन शाखा में स्थानांतरण कर पदस्थ किया जाता है। सतीष साहू, पम्प अटेन्डेट को भवन शाखा से विद्युत विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है।श्रीमती शांता सोनी, सहायक ग्रेड-03 को हेल्पडेस्क से राजस्व विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। भागवत यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को जलप्रदाय विभाग से कर्मशाला विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। मुकेश पटेल, भृत्य को स्टेनो शाखा से लायसेंस शाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। गंगाराम यादव, भृत्य को जलप्रदाय विभाग से लोककर्म विभाग में स्थानांतरण कर पदस्थ किया जाता है। सुरेश यादव, भृत्य को विद्युत विभाग से राजस्व विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। मनोज यादव, भृत्य को लोककर्म विभाग से जलप्रदाय विभाग में स्थानांतरित कर पदस्थ किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होंगा।















