BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भिलाई 3। शनिवार दिनांक 16/03/2024 को भिलाई चरोदा निगम कार्यालय में अति महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी इस बैठक में निगम के सभी वरिष्ठ अभियंता एवं अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। आम चुनाव 2024 की तिथियों का ऐलान होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये इस बैठक का निर्णय एक दिन पूर्व ही निगम कमिश्नर श्री राजपूत द्वारा लिया गया था साथ ही समस्त अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने निर्देशित किया गया था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों की तिथियों का निर्धारण दिनांक 16/03/2024 को संभव है जिसके पश्चात् संपत्ति विरूपण की कार्यवाही निगम अमले द्वारा की जायेगी। इस संबंध में सभी सहायक अभियंता, उपअभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों को निगम कमिश्नर डी. एस. राजपूत द्वारा बैठक में की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किये गये।

निगम के कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता हेमंत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर के अलावा उपअभियंता मुकेश चंद्राकर, उपअभियंता विक्टर वर्मा, उपअभियंत मुकेश रात्रे, उपअभियंता किसलय साहू, उपअभियंता वैभव त्यागी बैठक में उपस्थित रहे।

संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ: भिलाई चरोदा निगम द्वारा सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ की गयी। आम चुनाव 2024 की घोषणा तथा मतदान दिनांक की घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा किये जाने के साथ आदर्श आचार संहिता के नियमों का किया जायेगा पालन।

नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कमिश्नर डी. एस. राजपूत के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। शनिवार दिनांक 16/03/2024 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव 2024 की तिथियों का ऐलान किये जाने के तुरंत बाद निगम की टीम ने सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

यहाँ बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय किये गये मापदण्डों के अनुरूप सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही निगम द्वारा की जायेगी। जिसके अंतर्गत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के पश्चात् जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण समस्त शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों/भवनों में राजनीतिक दलों से संबधित फोटो, बैनर, पोस्टर, प्लेक्स, वाल पेंटिंग, विज्ञापन तत्काल हटाये जायेंगे।

Related Posts