BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने पीएम आवास योजना के अधिकारियों की ली बैठक, निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूर्ण करने की दी हिदायत

भिलाई 3। भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर दशरथ सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान योजना की समीक्षा की साथ ही सभी स्तरो पर निर्माण हो रहे आवासों की जल्द पूर्णता हेतु एजेंसियों को हिदायत दी।

गुरुवार दिनांक 14-03-2024 को नगर निगम भिलाई चरौदा कमिश्नर डीएस राजपूत ने शासन की अति महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों को तलब किया।

इस दौरान सभी निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। निगम कमिश्नर द्वारा वर्तमान में योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों की संख्या, उन्हे किये जा रहे भुगतान समेत सभी निर्माणधीन मकानो की प्रगति की जानकारी प्राप्त की है।

निगम के कार्यपालन अभियंता सह प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी सुनिल जैन बैठक में मौजूद रहे।

यह बता दे कि भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में कार्यरत डीडीएफ कंसल्टेंट, निकेश ताम्रकार, नूतन पूरी गोस्वामी, श्रीराम एसोसियेट़स, सौरभ मिश्रा एंजेसी, सी.एल.टी.सी. अंकित साहू, टिकेन्द्र शर्मा एवं जया पमनानी बैठक में मौजूद थे।

निगम कमिश्नर श्री राजपूत ने सभी स्तरो तक पहुंचे बी.एल.सी. आवासो को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित प्रदान किये है।

Related Posts